फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ट्रांसपोर्ट नगर हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, गहनता से होगी जांच

Mon, 09 Sep 2024 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ट्रांसपोर्ट नगर हादसे की जांच के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी गहनता से मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
पूरी रात होती रही खुदाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को तीन मंजिला इमारत गिरने आठ लोगों की मौत हो गई। मामले की जांच के लिए योगी सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता गृह विभाग के सचिव डॉ. संजीव गुप्ता करेंगे।

विज्ञापन


उनके अलावा इस टीम में सदस्य के तौर पर बलकार सिंह, सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग और  विजय कनौजिया, मुख्य अभियन्ता (मध्य क्षेत्र), लोक निर्माण विभाग शामिल हैं। टीम को जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को प्रकरण की तह तक तहकीकात करने के निर्देश दिये हैं। बता दें कि गोरखपुर दौरे से लौटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से सीधे सरोजनीनगर हादसे में घायलों से मिलने लोकबंधु अस्पताल पहुंचे थे। वहीं अपने सरकारी आवास पर सरोजनीनगर हादसों को लेकर रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। 

इमारत गिरते ही तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया था। अब इस रेस्क्यू के कुछ फुटेज सामने आए हैं। इन फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों को मलबे के नीचे से निकाला जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमों ने इस राहत कार्य को अंजाम दिया।
विज्ञापन


तीन मंजिला इमारत गिरी 
ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार शाम बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में दबे 24 लोगों को निकालकर राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में देर रात तक जुटी रहीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें