छठ पूजा के बाद वापस लौटने वाले यात्री स्टेशन पहुंचने शुरू हो गए हैं। उन्हें कन्फर्म टिकटों की मारामारी से न जूझना पड़े, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली व गुजरसत के लिए चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनों में यात्री टिकट बुक करवा सकते हैं। जबकि मुंबई की ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाकर वेटिंग के यात्रियों को राहत दी जाएगी। रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने ट्रेन नंबर 01235/36 लोकमान्य तिलक गोरखपुर लोकमान्य तिलक के बीच अतिरिक्त कोच लगाकर वेटिंग यात्रियों को राहत देगी। 01235 एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस में 16 व 23 नवंबर को तथा 01236 गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस में 18 व 25 नवंबर को फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड एसी के चार, थर्ड एसी के 12 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जायेंगे।
वलसाड़ के लिए लखनऊ से आज गुजरेगी ट्रेन
05301 गोरखपुर वलसाड़ वाया लखनऊ एक्सप्रेस 12 नवंबर को गोरखपुर से सुबह पांच बजे चलकर लखनऊ सुबह सवा दस बजे पहुंचकर अगली दोपहर वलसाड़ 12.10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05302 वलसाड़ गोरखपुर वाया लखनऊ 13 नवंबर दिन शनिवार को वलसाड से दोपहर 2.20 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ दोपहर 2.50 बजे होकर गोरखपुर रात आठ बजे पहुंचेगी।
गोरखपुर एलटीटी आज होगी रवाना
05401 गोरखपुर एलटीटी साप्ताहिक पूजा स्पेशल 12 व 19 नंबर को गोरखपुर से शाम सात बजे चलकर रात 12.50 बजे ऐशबाग तथा तीसरे दिन सुबह चार बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 05402 एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस एलटीटी से 14 व 21 नवंबर को दोपहर सवा एक बजे चलकर अगली शाम 6.55 बजे ऐशबाग तथा तीसरे दिन रात सवा बारह बजे गोरखपुर पहुंचेगी।