फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: STF के पूर्व इंस्पेक्टर की पत्नी व बेटा लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे, बुरी तरह सहमे... किसी ने नहीं उठाई कॉल

Mon, 15 Dec 2025 10:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गुडंबा स्थित जनेश्वर एन्क्लेव टॉवर में लगी लिफ्ट में एसटीएफ के पूर्व इंस्पेक्टर की पत्नी व बेटा फंस गए। पत्नी ने लिफ्ट पर लगे इंटर कॉम के जरिये सिक्योरिटी गार्ड से संपर्क करने की कोशिश करती रही, मगर किसी ने कॉल नहीं उठाई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गुडंबा में सोमवार दोपहर जनेश्वर एन्क्लेव के टावर एक स्थित लिफ्ट में एसटीएफ के पूर्व इंस्पेक्टर की पत्नी और बेटा आधे घंटे तक फंसा रहा। दोनों बुरी तरह से सहम गए। किसी तरह से लिफ्ट मेंटेनेंस के कर्मियों ने दोनों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


जनेश्वर एन्क्लेव के टावर संख्या एक के पांचवे तल पर फ्लैट 501 में एसटीएफ के पूर्व इंस्पेक्टर श्री प्रकाश मिश्रा पत्नी अर्कजा और 11 वर्षीय बेटे राज्यवर्धन के साथ रहते हैं। श्री प्रकाश के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 2:13 बजे बेटे को सीएमएस स्कूल से लेकर अपार्टमेंट में पहुंची थी। वह बेटे के साथ फ्लैट तक जाने के लिफ्ट में दाखिल हुई। मगर फर्स्ट फ्लोर पहुंचने पर अचानक लिफ्ट रुक गई और दोनों उसी में फंस गए।

ये भी पढ़ें - बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, फिक्स होगा 150 किलोवाट तक के कनेक्शन का शुल्क, ये होंगे बदलाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ पहुंची इंडिया टीम, फोन में व्यस्त दिखे खिलाड़ी; 17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से है टी-20 मैच


सिक्योरिटी गार्ड पर ड्यूटी के दौरान घूमने का आरोप
श्री प्रकाश ने बताया कि लिफ्ट फंसने के कारण पत्नी और बेटा घबरा गया। आरोप है कि पत्नी लिफ्ट पर लगे इंटर कॉम के जरिये सिक्योरिटी गार्ड से संपर्क करने की कोशिश करती रही, मगर किसी ने कॉल नहीं उठाई। किसी तरह से पत्नी ने घटना की जानकारी लिफ्ट मेंटेनेंस कंपनी को दी।

घटना के कारण अभी सहमी पत्नी और बेटा
कर्मियों ने करीब आधे घंटे बाद पत्नी ओर बेटे को बाहर निकाल लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों लोग घटना के कारण काफी डरे हुए हैं। उनका आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड को इंटर कॉम न उठाने पड़े इसलिए वे ड्यूटी के बजाए इधर-घूमते रहते हैं।

विज्ञापन

लिफ्ट में आए दिन रहती है समस्या

पूर्व इंस्पेक्टर ने बताया कि लिफ्ट की मेंटेनेंस का काम गुडंबा के कल्याणपुर स्थित सर्वजीत सिंह एंड कंपनी को दिया गया है। लिफ्ट आए दिन फंसती है। कुछ न कुछ उसमें आए दिन समस्या रहती है। उन्होंने व अन्य आवंटियों ने इसकी शिकायत मेंटेनेंस कंपनी और लखनऊ विकास प्राधिकरण को भी की। मगर आज तक कुछ काम नहीं हुआ।

कुछ लिफ्टों में लगे इंटरकॉम तक नहीं करते काम
आरोप है कि सोसाइटी परिसर में बने अन्य टावर की लिफ्ट में लगे इंटरकॉम तक काम नहीं करते। लिफ्ट फंसने पर लोग किसी से मदद के लिए संपर्क नहीं कर पाते। इसकी शिकायत करने पर भी अभी तक कुछ नहीं हुआ।

पहले हुईं घटनाएं
- 03 अगस्त 2025 को जानकीपुरम विस्तार स्थित कपड़े के शोरूम की लिफ्ट मड़ियांव निवासी वीरेंद्र शुक्ला आधे घंटे तक फंसे।
- 26 अगस्त 2025 पीजीआई के एल्डिको सौभाग्य की लिफ्ट में रवि परिवार संग 20 मिनट फंसे।
- 29 जुलाई 2025 मनोरमा रेस्टोरेंट की लिफ्ट में नौ कर्मचारी और एक ग्राहक तीन घंटे लिफ्ट में फंसे।
-18 नवंबर 2024 को होटल जेबीआर ग्रैंड की लिफ्ट में आठ लोग एक घंटे तक फंसे रहे।
- 3 अगस्त 2024 ध्येय आईएएस कोचिंग की लिफ्ट चलते-चलते अचानक रूकी, छात्र व छात्रा फंसे।
- 23 नवंबर 2023 केजीएमयू शताब्दी अस्पताल की लिफ्ट में फंसे चार लोग।
- 4 अक्तूबर 2023 जनेश्वर एंक्लेव की लिफ्ट में आठ साल की बच्ची ध्वनि अवस्थी फंसी।
- 19 जून 2023 न्यू जनपद बिल्डिंग में फंसी लिफ्ट, डेढ़ घंटे तक 12 बच्चे फंसे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें