पूर्व सांसद को गिफ्ट में मिला घोड़ा।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि यह बहुत ही अच्छी नस्ल का घोड़ा है, जिसने देश-विदेश में आयोजित कई अंतरराष्ट्रीय रेसिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार भी जीते हैं। घोड़े की कीमत जानकर पूर्व सांसद भी कुछ समय के लिए आश्चर्यचकित रह गए। घोड़े की शानदार चाल, आकर्षक कद-काठी और बेहतरीन स्वास्थ्य लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।
पूर्व सांसद को गिफ्ट में मिला घोड़ा।
- फोटो : amar ujala
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी नस्ल के घोड़ों की देखभाल, खानपान और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। घोड़े के गांव पहुंचते ही स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। युवा वर्ग इसके साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। फिलहाल यह घोड़ा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
घोड़े के साथ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
- फोटो : amar ujala
गिफ्ट में मिले घोड़े के साथ बेहद खुश नजर आए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह। वो काफी देर तक उसके बारे में जानने का प्रयास करते रहे।