फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : फर्जी आईटीसी से तीन करोड़ की कर चोरी, मौके पर ही भरना पड़ा 30 लाख का जुर्माना

Tue, 11 Aug 2026 09:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

फर्मों की ओर से बिना किसी खरीद के फर्जी आईटीसी का उपयोग कर 16.65 करोड़ के टर्नओवर पर तीन करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया। व्यापारी को मौके पर ही जुर्माना भरना पड़ा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इवेंट मैनेजमेंट फर्म की जांच में तीन करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई है। फर्म संचालक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों के नाम प्रोपराइटरशिप फर्म बनाकर फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) ट्रांसफर की। मामला खुलने पर व्यापारी ने मौके पर ही 30 लाख रुपये का जुर्माना जमा किया है। बाकी धनराशि भी इसी माह जमा कराए जाने की बात कही है।

विज्ञापन


अपर आयुक्त ग्रेड-दो (विशेष अनुसंधान शाखा) मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि लखनऊ में सर्विस सेक्टर के कई व्यापारी पंजीकृत हैं। इनके रिटर्न व आईटीसी की जांच लखनऊ जोन- प्रथम की एसआईबी टीम की ओर से बीफा पोर्टल व अन्य माध्यमों से करती है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: ट्रस्ट ने शुरू की CEO चुनने की प्रक्रिया, आस्था के साथ धार्मिक नजरिए पर पूछे गए सवाल; पूर्व डीएम भी आवेदक
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्कूल-कॉलेजों में पहुंचेंगे भाजपा के युवा नेता, जेन-जी की समस्याओं को समझने की होगी कोशिश; सोशल मीडिया पर फोकस
विज्ञापन


बीफा पोर्टल की जांच में पता चला कि लखनऊ की एक बड़ी इवेंट मैनेजमेंट फर्म की ओर से अपने परिवार के ही तीन सदस्यों के नाम फर्म पंजीकृत कराकर बिना किसी व्यापार के आपस में आईटीसी का लेनदेन करते हुए सर्कुलर ट्रेडिंग की जा रही है।

व्यापारी ने जिन फर्मों से खरीद घोषित की। उन फर्मों की ओर से बिना किसी खरीद के फर्जी आईटीसी का उपयोग कर 16.65 करोड़ के टर्नओवर पर तीन करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया। व्यापारी से 30 लाख रुपये का जुर्माना जमा कराया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर स्तुति श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली टीम में डिप्टी कमिश्नर संजीव निरंजन, राज्य कर अधिकारी दीपक सिंह व राघवेश सिंह शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें