फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर से ठगी प्रकरण में पांच और गिरफ्तार, 2.81 करोड़ रुपये का था मामला

Wed, 18 Sep 2024 05:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के पीजीआई की प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर  2.81 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रोफेसर को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एसटीएफ ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रुचिका टंडन को सीबीआई अफसर बन शातिर ने कॉल की थी। कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। पूरी रकम अलग-अलग कई खातों में ट्रांसफर करवाई थी। मामले में एसटीएफ ने एक महिला समेत 11 आरोपियों को जेल भेजा था। अब उसी गिरोह से जुड़े पांच और शातिरों को दबोचा है।

ये भी पढ़ें - एडिशनल एसपी बन छेड़छाड़ के आरोपी के पिता से मांगी 20 लाख की रंगदारी, बेटे को जेल भेजने की दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव से मिली अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता, बोली- एफआईआर वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव


एसटीएफ डीएसपी दीपक सिंह ने बताया कि सीतामढ़ी बिहार के ऋषिकेश कुमार उर्फ मयंक, पटना के गोपाल कुमार उर्फ रोशन उर्फ राहुल, पटना के गणेश कुमार, चंदौली के मणिकांत पांडेय और वाराणसी के राजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

जिन बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी उनसे ये लोग जुड़े पाए गए। बैंक खातों के विवरण की तफ्तीश करते हुए एसटीएफ इन सभी तक पहुंची।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें