फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पाकिस्तान में सिंधी समुदाय की सुरक्षा के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिला सिंधी समाज

Sat, 16 Sep 2023 08:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ

सार

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से सिंधी सामाज ने लखनऊ में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पकिस्तान में सिंधी समाज का उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह से मिलते सिंधी समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से सिंधी सामाज ने लखनऊ में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पकिस्तान में सिंधी समाज का उत्पीड़न हो रहा है। लगातार उनके प्रतिष्ठानों और कारोबार को निशाना बनाया जा रहा है खुलेआम हिंदू सिंधी युवा लड़कियां का अपराह्न कर उनसे शादी कर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है हिंदू समुदाय के मन्दिरों को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


 खुले आम पकिस्तान सिंध से समाज के मुखिया का किडनैप करके फिरौती मांगने की घटनाओं का वीडियो वायरल हो रहे है। उतर प्रदेश सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी महामंत्री श्याम कृष्णनानी वा सुरेश छाबलानी सहित भारतीय पंजाबी समाज के अध्यक्ष अनिल बजाज, जीतेंद्र अरोड़ा, पप्पू ग्रोवर ,दीपक लोंगानी सहित सभी ने आज देश के रक्षा मंत्री से मिलकर गुहार लगाई है की पाकिस्तान सरकार से हिंदु सिंधी परवारों को बचाया जाए। 

 उनके ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कार्रवाई की जाए साथ ही उनके जान माल की हिफाजत के लिए कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है। समाज के लोगो ने रक्षा मंत्री से यह भी कहा की पाकिस्तान से सिंधी समुदाय के लोगो को भारत आने जाने के लिए वीजा का स्वरूप बदला जाना चाहिए। जिनके रिश्तेदार भारत में रहते है उन पाकिस्तानी सिंधिया को भारत आने की परमिशन प्राथमिकता से मिलनी चहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें