फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा में सीट बदलने के लिया किया अनुरोध, आजम खां के साथ गोपनीय बैठक

Wed, 25 May 2022 01:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आजम खां का मंगलवार को लखनऊ में दिया गया बयान, सपा नेतृत्व को लेकर उनका रवैया, शिवपाल से मुलाकातें और ओमप्रकाश राजभर की सपा मुखिया को दी गई नसीहत ने सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
आजम खां व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रमुख सचिव विधानसभा को पत्र भेजकर विधानसभा में अपनी सीट बदलने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि सोमवार शाम को शिवपाल सिंह यादव व आजम खां की गोपनीय बैठक हुई। शिवपाल आजम के सरकारी आवास पहुंचे थे। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि आजम व शिवपाल ने राज्यसभा चुनाव से लेकर मौजूदा सत्र पर चर्चा की। शिवपाल सिंह यादव, आजम खां को लेकर अखिलेश यादव के साथ ही मुलायम सिंह यादव पर भी हमलावर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि आजम को जेल से निकलवाने के लिए सपा ने पूरा प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन





इस बातचीत को आजम खां की नाराजगी की चर्चाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है। लेकिन दोनों ने मंत्रणा के संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया है। विधानसभा में प्रवेश करते वक्त आजम खां ने भी किसी तरह की नाराजगी से इनकार किया। मुलायम सिंह यादव से बातचीत होने के सवाल पर उन्होंने सधे अंदाज में तंज कसा। कहा कि हो सकता है कि उनके पास हमारा फोन नंबर न हो। आजम खां के दोपहर बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की चर्चा थी, लेकिन वह बिना मिले लौट गए। आजम के नजदीकी लोगों का कहना है कि उनकी सेहत ठीक नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें