फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : विदेश से आए यात्री के संपर्क में सभी यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव, प्रदेश में 10 नए मरीज मिले

Wed, 08 Dec 2021 08:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूके से दुबई होते हुए मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे गोमतीनगर निवासी इंजीनियर के पॉजिटिव निकलने पर उन्हें लोकबंधु में भर्ती कराया गया। वहीं, फ्लाइट में सवार सभी 156 यात्रियों की जांच कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूके से दुबई होते हुए फ्लाइट से एयपोर्ट पर पॉजिटिव निकले इंजीनियर के संपर्क में आए सभी यात्रियों की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आ गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सभी यात्रियों को अभी आईसोलेशन में रहने के निर्देश दिए हैं। कोई भी लक्षण आने पर जांच कराए जाने को कहा है।

विज्ञापन


यूके से दुबई होते हुए मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे गोमतीनगर निवासी इंजीनियर के पॉजिटिव निकलने पर उन्हें लोकबंधु में भर्ती कराया गया। वहीं, फ्लाइट में सवार सभी 156 यात्रियों की जांच कर ली गई है। संक्रमित के संपर्क में रहे 20 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सास ली है। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर के मुताबिक, मरीज का दोबारा आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया है। रिपोर्ट आने बाद विभाग उनके अस्पताल में रहने या होम आईसोलेशन का फैसला लेगा।

शादी में शामिल होने आई थी महिला
कनाडा से शादी समारोह में शामिल होने के लिए कनाडा से महिला अपने घर आई थी। इस दौरान उसने शादी समारोह में शिरकत की। वापसी के लिए महिला ने निराला नगर स्थित लैब से जांच कराई थी। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। महिला होम आईसोलेशन में है। उसके संपर्क में आए 41 लोगों की जांच के लिए नमूना केजीएमयू भेजा गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में 10 नए मरीज मिले, तीन डिस्चार्ज
प्रदेश में 10 नए मरीज मिले हैं, जबकि तीन डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 139 हो गई है। इसमें 106 होम आइसोलेशन में हैं। 33 मरीज विभिन्न अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 172616 सैंपल की जांच की गई। इसमें 97507 सैंपल आरटीपीसीआर की जांच की गई। प्रदेश में 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें लखनऊ में दो, गौतमबुद्ध नगर में एक, गाजियाबाद में एक, बरेली में एक, गाजीपुर में एक, आगरा में दो, गोरखपुर में एक और उन्नाव में एक मरीज मिला है। अब तक कुल 88821558 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

बढ़ रहा टीकाकरण का ग्राफ
प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 13 लाख 30 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। अब प्रदेश में कुल टीकाकरण 17 करोड़ 21 लाख 25 हजार हो गया है। इसमें 11 करोड़ 62 लाख लोगों को पहली डोज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें