आरोपी युवक मो. एजाज।
- फोटो : amar ujala
दम्माम से सात साल बाद लौटे दुष्कर्म के आरोपी को अमौसी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने दबोच लिया। बीकेटी थाने में वर्ष 2018 में एक युवती ने नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए युवक मो. एजाज पर केस दर्ज कराया था। आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। बीकेटी पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर के अनुसार, सआदतगंज निवासी मो. एजाज ने कुछ वर्ष पहले बीकेटी निवासी एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर संपर्क किया। एजाज ने युवती को अपना नाम अमित सिंह बताया था। दोनों में दोस्ती हो गई। फिर उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें - एसिड अटैक पीड़िता बोली, बहुत तकलीफ में हूं...मेरी जिंदगी बर्बाद करने वाला भी ऐसी ही पीड़ा महसूस करे
ये भी पढ़ें - दोस्ती में विश्वासघात : छात्रा के भाई का दोस्त निकला एसिड फेंकने वाला, हमलावर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा
ड्राइवर की नौकरी कर रहा था आरोपी
पीड़िता का कहना है कि आरोपी एजाज उससे झगड़ा करके वर्ष 2017 में दम्माम चला गया और वहां ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। वर्ष 2018 में उसने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी और गिरफ्तारी न होने के चलते कुर्की की भी कार्रवाई की। इसके बाद रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
इमीग्रेशन चेक के दौरान पकड़ा गया
एसीपी बीकेटी सुजीत दुबे के अनुसार, कार्रवाई के डर से आरोपी एजाज सात साल तक लखनऊ ही नहीं लौटा। बुधवार देर रात वह इंडिगो की फ्लाइट से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा। इमीग्रेशन चेक के दौरान अधिकारियों को उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने का पता चला। सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़कर बीकेटी पुलिस को सूचना दी। पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। बृहस्पतिवार को एजाज को जेल भेज दिया गया।