फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: हफ्तेभर तक रोजाना छह घंटे बंद रहेगी रेलवे पूछताछ सेवा

Mon, 15 Nov 2021 10:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रेलवे प्रशासन डाटा के अपग्रेडेशन एवं ट्रेनों के नए नम्बर अपडेट करने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) को कोरोनाकाल से पहले की स्थिति बहाल करने के लिए 14 नवम्बर से हफ्तेभर के लिए रोजाना छह घंटे बंद रहेगा। इस दौरान पूछताछ की सेवा बंद रहेगी। रेलवे प्रशासन डाटा के अपग्रेडेशन एवं ट्रेनों के नए नम्बर अपडेट करने का काम करेगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बड़े पैमाने पर यात्रियों के बुकिंग के डाटा मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में चरणबद्घ ढंग से अपग्रेड किया जा रहा है। इसके तहत ही 14-15 नवम्बर से 20-21 नवम्बर तक रात 11.30 बजे से लेकिर सुबह 5.30 बजे तक पीआरएस सेवा को बंद किया जा रहा है। इस दौरान पूछताछ सेवाएं बंद रहेंगी। यह कार्य रात्रि में इसलिये किया जा रहा है, ताकि टिकट बुकिंग सेवा पर इसका प्रभाव कम से कम पड़े तथा यात्रियों को दिक्कतें न हों। प्रभावित ट्रेनों के आरक्षण चार्ट अग्रिम रूप में तैयार कर लिये जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें