लखनऊ में माल थाना क्षेत्र के अटारी गांव में मंगलवार देर रात अयोध्या में तैनात दरोगा द्रवेश त्रिवेदी के पिता तेज नारायण त्रिवेदी (62) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वह गांव में ही अपने आटा चक्की के कारखाना के बाहर बरामदे में सो रहे थे। परिजनों ने किसी रंजिश होने से इंकार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे, नहीं दिखे हत्यारे
माल के अटारी गांव निवासी तेज नारायण उर्फ तेजा के बेटे प्रवेश के मुताबिक रात करीब एक बजे गोली की आवाज सुनकर घर के बाहर निकला तो पिता जी चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। आसपास दौड़कर कुछ लोगों ने देखा भी, लेकिन हत्यारे नजर नहीं आए।