फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Lucknow: मोदी ने कानून-व्यवस्था को सराहा, दिया सुशासन का मंत्र, मंत्रियों से कामकाज की जानकारी ली, मंडलीय दौरे का फीडबैक भी जाना

Tue, 17 May 2022 01:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यह दूसरा मौका था जब मोदी बतौर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। इससे पहले मोदी 20 जून 2017 को मुख्यंमत्री आवास आए थे। तब राष्ट्रपति चुनाव से पहले का मौका था। इसमें विपक्ष के नेता, धर्मगुरु सहित अन्य खास मेहमान भी बुलाए गए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास पर पीएम मोदी के साथ मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने मंत्रियों से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करते हुए लक्ष्य तय करके काम करने की नसीहत दी। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि अपने 50 दिन के काम का आकलन करके कमियों को दूर करें। उन्होंने मंत्रियों को अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे अच्छे नतीजे सामने आएंगे। लोगों के  जीवन में सुगमता लाने पर फोकस होना चाहिए। जनता के बीच सरकार की अच्छी धारणा बननी चाहिए और इसमें मंत्रियों की अहम भूमिका है।

विज्ञापन


पीएम मोदी कुशीनगर के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम लखनऊ पहुंचे। करीब सवा सात बजे उनका काफिला 5, कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित रात्रिभोज से पहले प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के साथ बैठक की। पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी दिनचर्या पूछी। साथ ही उन्होंने मंत्रियों से हाल ही में उनके मंडलीय दौरे के दौरान जनता से मिले फीडबैक की भी जानकारी ली। पूछा कि वहां अधिकारी कैसे काम कर रहे हैं। आम लोगों और कार्यकर्ताओं की बात सुनी जा रही है या नहीं? मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सामने प्रदेश के विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत किया। मंत्रियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुशासन और ईज ऑफ लिविंग पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के प्रति लोगों की धारणा अच्छी बनी है। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी काम करने की जरूरत है। सरकार के कामकाज का जनता के बीच अच्छा संदेश जाना चाहिए। लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि सरकार उनकी बेहतरी के लिए काम कर रही है।

मोदी ने मंत्रियों को अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने और शिड्यूल तैयार करके काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अगले दिन क्या करना है यह पहले से तय होना चाहिए। मंत्री ज्यादा से ज्यादा समय कार्यालय में बैठकर काम निपटाएं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच हमारी धारणा अच्छी बननी चाहिए क्योंकि अधिकांश लोग हमसे मिलते नहीं है लेकिन धारणा के आधार पर तय करते है कि सरकार का कामकाज कैसा है? लोगों के बीच अच्छी धारणा कठोर परिश्रम करने से ही बनती है। जनता के साथ व्यवहार अच्छा होना चाहिए।  उन्होंने मंत्रियों से अपने विभागो में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और जनता से जुड़ी फाइलों का तत्काल निस्तारण कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए सभी मंत्री अपने-अपने विभागों के माध्यम से काम करें। साथ ही जनता को जागरूक भी करें कि वह कैसे इन योजनाओं का लाभ से सकते हैं। इसके लिए सभी मंत्रियों को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। उन्होंने मंत्रियों को संगठन के साथ भी समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन


भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार पीएम ने 2024 के लोकसभा चुनाव के  मद्देनजर मंत्रियों को मेहनत से काम करने का मंत्र देते हुए सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने पर जोर दिया ताकि जनता में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हो। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के साथ ग्रुप फोटो कराया और रात्रिभोज में शामिल होने केबाद दिल्ली लौट गए। इससे पहले लखनऊ पहुंचने पर अमौसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
 

विज्ञापन

दूसरी बार पहुंचे सीएम आवास

ह दूसरा मौका था जब मोदी बतौर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। इससे पहले मोदी 20 जून 2017 को मुख्यंमत्री आवास आए थे। तब राष्ट्रपति चुनाव से पहले का मौका था। इसमें विपक्ष के नेता, धर्मगुरु सहित अन्य खास मेहमान भी बुलाए गए थे। इसके बाद राम नाथ कोविंद भी राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद 25 जून 2017 को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। तब वे भाजपा एवं सहयोगी दलों के सांसदों और विधायकों का समर्थन मांगने योगी के घर पहुंचे थे। उप राष्ट्रपति वैकेंया नायडू भी 24 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास आए थे। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रोटोकॉल से हटकर कई हस्तियां मुख्यमंत्री आवास आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें