फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : राइट पे कंपनी का मालिक गिरफ्तार, कई दस्तावेज बरामद, स्मारक समिति के करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला

Tue, 08 Mar 2022 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

स्मारक समिति में बतौर लेखाकार तैनात संजय सिंह ने कर्मचारियों के वेतन से हर महीने कटने वाले पीएफ के  करीब 276 करोड़ रुपये की अलग-अलग एफडी कराकर हड़पने की साजिश रची।
विज्ञापन
राइट पे कंपनी का मालिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मारक समिति के 6500 कर्मचारियों के पीएफ से 10 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा गोमतीनगर पुलिस ने सोमवार को किया था। इस मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली। सोमवार देर रात को राइट पे कंपनी के मालिक सतीश चंद्र पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से कई अहम दस्तावेज, मुहर और लग्जरी कार बरामद किया है। इसी कंपनी में स्मारक समिति के बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा की रकम का 35 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को स्मारक समिति के लेखाकार सहित 7 लोगों को जेल भेजा था। पुलिस की जांच केदायरे में कई और कर्मचारी व अधिकारी आ गये हैं। पुलिस इन कर्मचारियों की कुंडली खंगाल रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक स्मारक समिति में बतौर लेखाकार तैनात संजय सिंह ने कर्मचारियों के वेतन से हर महीने कटने वाले पीएफ के  करीब 276 करोड़ रुपये की अलग-अलग एफडी कराकर हड़पने की साजिश रची। इस मामले में संजय ने शैलेंद्र सिंह उर्फ शैलू, संदीप पी, रविकांत उर्फ मुकेश पांडेय, दीपक यादवा, आकाश कार्तिकेय और कृष्णमोहन श्रीवास्तव उर्फ निक्कू के साथ मिलकर योजना तैयार की। जिसके तहत रकम को हजरतगंज के पीएनबी की शाखा से बैंक ऑफ बड़ौदा के रोशनाबाद शाखा में 48 करोड़ रुपये जमा कराये। इसके बाद इस खाते से कई बार में राइट पे कंपनी नोएडा केखाते में 35 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिये।

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक राइट पे कंपनी मूलरूप से देवरिया के मईल स्थित ईशारो निवासी सतीश चंद्र पांडेय की है। इस कंपनी को सतीश ने खोला था। जिसमें उनकी पत्नी शुरूआती दौर में निदेशक थी। लेकिन बाद में उनके स्थान पर मंगलेश को निदेशक बना दिया। कंपनी के खाते में संदीप पी और मंगलेश ने स्मारक समिति के पीएफ फंड के 35 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा दिये थे। जब मामला बिगड़ने लगा तो कंपनी ने धीरे-धीरे कर 25 करोड़ रुपये वापस कर दिये और 10 करोड़ रुपये हड़प लिये। पुलिस ने इस कंपनी के मालिक सतीश चंद्र पांडेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक लग्जरी एसयूवी, तीन चेकबुक, चार कैंसिल चेक बैंक ऑफ बड़ौदा, दो चेक बैंक ऑफ बड़ौदा, तीन लेटर पैड, एक काली डायरी, तीन मुहर, डेबिड कार्ड व मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें