फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बाराबंकी और सीतापुर के सीडीओ सहित 23 आईएएस व दो पीसीएस अफसरों के तबादले

Sat, 13 Feb 2021 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

  • छह जिलों से हटाए गए जिलाधिकारियों को भी मिली तैनाती
  • युवा आईएएस अधिकारियों को फील्ड तैनाती में तवज्जो
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच प्रशासनिक मशीनरी को सजाने का काम तेज है। प्रदेश सरकार ने सात जिलों में नए डीएम की तैनाती के साथ ही 23 आईएएस व दो पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया है। फील्ड की तैनाती में युवा आईएएस अधिकारियों को भरपूर अवसर दिया गया है। तीन प्राधिकरणों में उपाध्यक्ष, दो में मुख्य कार्यपालक अधिकारी व बाराबंकी, सीतापुर सहित छह जिलों में नए सीडीओ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


शासन ने बृहस्पतिवार आधी रात बाद सात जिलों के डीएम के तबादले के साथ 30 आईएएस व दो पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया था। शासन स्तर से सात जिलों के डीएम के तबादले की जानकारी सामने आई थी। बाकी तबादलों के बारे में जानकारी शुक्रवार को विभागों व जिलों से सामने आई। शासन ने सात में से छह जिलों से हटाए गए जिलाधिकारियों को भी नई तैनाती दे दी है। हापुड़ की डीएम अदिति सिंह को पहले ही बलिया का डीएम बनाया जा चुका है।


शासन ने अधिकारियों के तबादलों से रिक्त हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण, वाराणसी विकास प्राधिकरण व बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गीडा व बीडा के सीईओ तथा प्रयागराज, महाराजगंज, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी व मेरठ के सीडीओ के पद पर भी तैनाती दे दी है। इन सभी पदों पर आईएएस अधिकारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें