फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

570 फ्रंटलाइन वर्करों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में शुक्रवार को सात केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सूचीबद्ध लोगों में से 570 फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाया। टीका लगवाने वालों में से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए सात केंद्रों पर 12 प्वाइंट बनाए गए थे, जहां शुक्रवार सुबह दस बजे टीकाकरण शुरू किया गया। इस दौरान सभी केंद्रों पर चिन्हित लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद सभी को प्रतीक्षा कक्ष में 30 मिनट तक बैठाया गया। हालांकि किसी भी केंद्र पर टीका लगवाने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि सूचना के बावजूद सभी प्वाइंट पर सिर्फ 570 लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। कहा कि जो लोग टीका लगवाने नहीं पहुंचे उन्हें सबसे अंत में बुलाया जाएगा। सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि अब तक टीका लगवाने वाले किसी भी कर्मी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें