फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, इस बार नहीं चलेगी भाजपा की चालाकी

Thu, 03 Aug 2023 10:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि जबसे पीडीए की चर्चा आई है, भाजपा में घबराहट बढ़ गई है। समाज का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आक्रोशित है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लाख कोशिश कर ले लेकिन 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर जाना ही है। कहा कि भाजपा ने जो झूठे सपने दिखाए थे उनकी सच्चाई लोग जान गए हैं। अब सब्र का बांध टूट रहा है।

विज्ञापन


सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि जबसे पीडीए की चर्चा आई है, भाजपा में घबराहट बढ़ गई है। समाज का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र करके समाजवादियों को सरकार में नहीं आने दिया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस बार धांधली रोकेगी। बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें