फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : कॉपियां बदलने के मामले में आरोपी डेविड मारियो के कर्मचारी के घर से मिले संवेदनशील दस्तावेज

Thu, 03 Aug 2023 10:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ईडी के छापों में अमरदीप के घर छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त हाइजिया एजूकेशनल ग्रुप के बी. फॉर्मा कॉलेज से संबंधित तमाम संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए गये हैं। इसे देखकर ईडी के अधिकारी भी हैरान हैं और हाइजिया और डेविड मारियो का लिंक तलाशने में जुटे हैं।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विश्वविद्यालय की मेेडिकल परीक्षा की कॉपियां बदलने के मामले में आरोपी एजेंसी संचालक डेविड मारियो डेनिस के कर्मचारी अमरदीप के ठिकानों पर बुधवार को मारे गए छापों में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ईडी के छापों में अमरदीप के घर छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त हाइजिया एजूकेशनल ग्रुप के बी. फॉर्मा कॉलेज से संबंधित तमाम संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए गये हैं। इसे देखकर ईडी के अधिकारी भी हैरान हैं और हाइजिया और डेविड मारियो का लिंक तलाशने में जुटे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि ईडी ने बुधवार को डेविड मारियो की कंपनी डिजिटेक्स्ट टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी अमरदीप और दीपक सिंह के लखनऊ और कन्नौज स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान तमाम संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बरामद हुए थे। जब अधिकारियों ने इसका परीक्षण किया तो हाइजिया से संबंधित दस्तावेज देख हैरान रह गए।

इनमें सैंकड़ों की तादाद में प्रैक्टिकल की कॉपियां होने पर आशंका जताई जा रही है कि डेविड मारियो की कंपनी हाइजिया बी. फॉर्मा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उत्तीर्ण कराने के लिए हेराफेरी कर रही थी। ईडी ने इस दिशा में अपनी जांच शुरू कर दी है। साथ ही, अमरदीप और दीपक सिंह की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन


मारियो समेत तीनों आरोपियों को भेजा जेल
वहीं दूसरी ओर ईडी ने कस्टडी रिमांड पूरी होने पर डेविड मारियो डेनिस, सपा के छात्रनेता राहुल पाराशर और टेंपो चालक देवेंद्र सिंह को वापस लखनऊ जेल भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक मोरियो के कर्मचारियों के ठिकानों से हाइजिया के दस्तावेज मिलने के बाद हाइजिया ग्रुप के संचालक सैयद इशरत हुसैन जाफरी उर्फ लकी जाफरी को तलब कर पूछताछ की जाएगी।

ध्यान रहे कि ईडी ने हाइजिया के संचालक इजहार हुसैन जाफरी उर्फ हनी जाफरी, अली अब्बास जाफरी और कर्मचारी रवि प्रकाश गुप्ता को छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार किया था। वहीं लकी जाफरी को स्वास्थ्य कारणों की वजह से अदालत ने गिरफ्तारी से राहत देते हुए मेडिकल रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें