फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : गायत्री प्रजापति के बेटे और बहू के नाम मिले छह फ्लैट, ईडी ने मुंबई के ठिकानों पर मारा छापा

Tue, 16 Jan 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ये फ्लैट गायत्री ने अपने बेटों अनुराग प्रजापति, अनिल प्रजापति और बहुओं शिल्पा और पूजा के नाम से खरीदे थे। प्रत्येक फ्लैट की कीमत दो से तीन करोड़ रुपये तक है। जिसका अधिकांश भुगतान नकद में किया गया था।
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रपति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सरकार में अंजाम दिए गये खनन घोटाले के आरोपी तत्कालीन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के मुंबई के तीन ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार को छापा मारा। इस दौरान गायत्री द्वारा घोटाले की रकम से अपने बेटों और बहुओं के नाम से छह फ्लैट खरीदने के प्रमाण मिले। ईडी इन सभी संपत्तियों को जल्द जब्त करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय की पांच सदस्यीय टीम ने सोमवार को मुंबई जाकर गायत्री के कुनबे के नाम पर खरीदी गयी संपत्तियों पर छापा मारा। इस दौरान ईडी, मुंबई के अधिकारियों को भी टीम में शामिल किया गया था। मुंबई के मलाड इलाके में क्रेसेंट अमिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित रिहायशी बिल्डिंग के फ्लैट में टीम ने छापा मारा तो वहां पर कई अन्य संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए। इनमें क्रेंसेट बिल्डिंग में तीन अन्य फ्लैट और बोरीवली इलाके में बालाजी कारपोरेशन द्वारा निर्मित दो आलीशान फ्लैट होने की जानकारी मिली। ये फ्लैट गायत्री ने अपने बेटों अनुराग प्रजापति, अनिल प्रजापति और बहुओं शिल्पा और पूजा के नाम से खरीदे थे। प्रत्येक फ्लैट की कीमत दो से तीन करोड़ रुपये तक है। जिसका अधिकांश भुगतान नकद में किया गया था। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक करीब 15 करोड़ कीमत वाले इन फ्लैटों को जब्त किया जाएगा। इससे पहले गायत्री के बेटों और बहुओं को तलब कर उनसे पूछताछ की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि उन्होंने ये बेशकीमती फ्लैटों को खरीदने के लिए कहां से रकम जुटाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें