फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : 12460 शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन जल्द, शिक्षा परिषद ने तेज की तैयारी

Thu, 23 May 2024 07:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिषद ने सभी बीएसए से कहा है कि प्रक्रिया शुरू होने से पहले मानव संपदा पोर्टल पर बंद विद्यालय, एकल विद्यालय, ग्रामीण व नगर क्षेत्र में स्थित विद्यालय, शिक्षकों की संख्या, शिक्षामित्र व अनुदेशकों की संख्या को 30 मई तक अपडेट कर लिया जाए।
विज्ञापन
शिक्षक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 12460 शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इससे पहले बेसिक शिक्षा परिषद मानव संपदा पोर्टल पर विद्यालय, नामांकित छात्र-छात्रा, तैनात शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक आदि के विवरण को अपडेट करेगा।

विज्ञापन


परिषद ने सभी बीएसए से कहा है कि प्रक्रिया शुरू होने से पहले मानव संपदा पोर्टल पर बंद विद्यालय, एकल विद्यालय, ग्रामीण व नगर क्षेत्र में स्थित विद्यालय, शिक्षकों की संख्या, शिक्षामित्र व अनुदेशकों की संख्या को 30 मई तक अपडेट कर लिया जाए। परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए से कहा है कि इसमें यूडायस कोड का सही अंकित किया जाए।

कार्यरत शिक्षकों के पदनाम व कैडर को भी सही से अपडेट किया जाए। विद्यालयों के मर्जर की सही जानकारी यूडायस कोड के साथ अपडेट की जाए। उन्होंने कहा है कि मर्ज विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक और प्राथमिक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक होने की दशा में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक को सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय अंकित किया जाए। 30 मई तक यह पूरी जानकारी अपडेट करें। पोर्टल पर जानकारी न अपडेट होने की स्थिति में संबंधित जिले में अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित नहीं किया जाएगा। इसका उत्तरदायित्व संबंधित बीएसए का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें