फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रावस्ती को वर्षगांठ पर पीएम ने दिया गारंटी का तोहफा

Thu, 23 May 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रावस्ती व बलरामपुर जिले के गठन के दिन आयोजित चुनावी जन सभा में पीएम ने विकास की गारंटी का तोहफा जिलेवासियों को दिया।
विज्ञापन


छठवें चरण के लोकसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में है। ऐसे में भगवान बुद्ध की तपोस्थली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन कई मायनों में लोगों के लिए खास है। 22 मई 1997 को श्रावस्ती व बलरामपुर जिले का गठन किया गया था। गठन के 27 वर्ष बाद भी जिला अभी तक पूरी तरह से विकास की राह नहीं चल सका है।
विज्ञापन


कटरा में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि श्रावस्ती को विश्व मानचित्र पर ले जाना मोदी की गारंटी है। हमारी सरकार में श्रावस्ती को एयरपोर्ट, रेल लाइन मिली। हम इसे और ऊंचे मुकाम पर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें