फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मायावती ने सपा पर बोला हमला, रामचरितमानस की आड़ में राजनीति कर रही सपा

Mon, 30 Jan 2023 03:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मायावती ने कहा कि रामचरितमानस के विरुद्ध सपा नेता की टिप्पणी पर उठे विवाद उसे लेकर भाजपा की प्रतिक्रियाओं के बावजूद सपा नेतृत्व की चुप्पीसे स्पष्ट है कि इसमें दोनों पार्टियों की मिलीभगत है। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि रामचरितमानस की आड़ में सपा राजनीति कर रही है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा चुनावी स्वार्थ के लिए नए विवाद खड़ा करना जातीय धार्मिक द्वेष, उन्माद,उत्तेजना में नफरत फैलाना बायकाट कल्चर धर्मांतरण को लेकर उग्रता भाजपा की राजनीतिक पहचान है लेकिन अब रामचरितमानस की आड़ में सपा का वही राजनीतिक रंग रूप दुखद है दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के विरुद्ध सपा नेता की टिप्पणी पर उठे विवाद उसे लेकर भाजपा की प्रतिक्रियाओं के बावजूद सपा नेतृत्व की चुप्पीसे स्पष्ट है कि इसमें दोनों पार्टियों की मिलीभगत है । यह आगामी चुनाव में जनता के ज्वलंत मुद्दों की बजाय हिंदू-मुस्लिम उन्माद पर पोलराइज करने की कोशिश है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा में हुए पिछले आम चुनाव को भी सपा भाजपा ने षड्यंत्र के तहत मिलीभगत करके धार्मिक उन्माद के जरिए और सांप्रदायिक बनाकर एक दूसरे के पूरक के रूप में काम किया। यही कारण रहा कि भाजपा दोबारा सत्ता में आई  । ऐसी घृणित राजनीति का शिकार होने से बचना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें