फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मटर सप्लाई के नाम पर बिजनेस पार्टनर ने ऐंठे 60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- आरोपी पर फर्जी बिल भेजने और धमकाने का आरोप

- गोमती नगर पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित फर्म प्रिंस फ्रोजन फूड्स प्रा. लि. के निदेशक अजय सिंह ने बिजनेस पार्टनर विक्की जेठानी पर 60 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। विक्की पर फ्रोजन मटर की सप्लाई के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। गोमती नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


निदेशक के मुताबिक विक्की मध्यप्रदेश के सिवनी में श्री हरि कोल्ड स्टोरेज का संचालन करता है। कई माह पहले विक्की को उन्होंने बड़ी संख्या में फ्रोजन मटर की सप्लाई का ऑर्डर दिया था। प्रति गाड़ी के हिसाब से 15 लाख रुपये देने की बात बनी थी। 21 जनवरी 2025 को उन्होंने विक्की के खाते में दो बार में 15 लाख ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि 28 जनवरी तक भी आरोपी ने उन्हें डिलीवरी नहीं की। अजय के कहने पर फर्म के कार्यकारी निदेशक कृष्ण प्रसाद अवस्थी ने विक्की को माल भेजने के लिए मना करते हुए रकम वापस मांगी। इस पर आरोपी ने उन्हें मप्र आकर बात करने को कहा। 19 फरवरी को अजय और कार्यकारी निदेशक आरोपी से मिलने पहुंचे। यहां आरोपी ने दोनों को फिर से उलझाया और उनसे और बड़ा ऑर्डर ले लिया। ऐसे में निदेशक ने 45 लाख रुपये विक्की को देकर उसे ऑर्डर दे दिया। इस पर आरोपी ने उन्हें फर्जी बिल दे दिया। मगर अभी तक माल नहीं दिया। परेशान हो चुके अजय ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक मामले की विवेचना एडिशनल इंस्पेक्टर मारूफ आलम कर रहे है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें