फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : जयंत चौधरी ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट के लिए मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

Tue, 26 Dec 2023 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 22 साल है। प्रदेश में पिछली भर्ती 16 नवंबर 2018 को हुई थी। पिछले पांच साल से कोई भर्ती न होने से प्रदेश के लाखों युवा इस आयु सीमा से बाहर जा चुके हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में युवाओं को आयु सीमा में छूट देने हेतु राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि हाल में पुलिस भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है लेकिन इसमें आयु सीमा में छूट नहीं दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 22 साल है। प्रदेश में पिछली भर्ती 16 नवंबर 2018 को हुई थी। पिछले पांच साल से कोई भर्ती न होने से प्रदेश के लाखों युवा इस आयु सीमा से बाहर जा चुके हैं। ऐसे में भर्ती से वंचित युवाओं के लिए आयु सीमा में छूट दिया जाना न्यायोचित होगा। जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री से इस तथ्य को संज्ञान में लेते हुए युवाओं की मांग पर सहानभूति पूर्वक विचार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें