फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : छह जनवरी से शुरू होगी अयोध्या से इंडिगो की फ्लाइट, दिल्ली के लिए 10 जनवरी से प्रतिदिन

Wed, 13 Dec 2023 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अयोध्या में नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट छह जनवरी से उड़ान भरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू करने जा रही है।
 
विज्ञापन
Indigo Flight - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट छह जनवरी से उड़ान भरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू करने जा रही है। छह जनवरी को सुबह 11.55 पर दिल्ली से उड़ान भरकर पहली फ्लाइट दोपहर 1.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से यह फ्लाइट दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर वापस दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन




इंडिया के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने बताया कि दस जनवरी से दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के बीच प्रतिदिन फ्लाइट इसी समय पर फ्लाइट संचालित होगी। अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को फ्लाइट संचालित होगी। 11 जनवरी को अहमदाबाद से सुबह 9.10 बजे उड़ान भरकर 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से दोपहर 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1.40 अहमदाबाद पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें