फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : कांवड़ यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने का डीजीपी ने दिए निर्देश

Tue, 05 Mar 2024 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों से कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में महाशिवरात्रि कार्यक्रम के आयोजकों, शांति समितियों, शिविर प्रबंधकों आदि के साथ वरिष्ठ अधिकारी संवाद बनाकर रखें।
विज्ञापन
डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को जारी दिशा-निर्देशों में कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में महाशिवरात्रि कार्यक्रम के आयोजकों, शांति समितियों, शिविर प्रबंधकों आदि के साथ वरिष्ठ अधिकारी संवाद बनाकर रखें।

विज्ञापन


साथ ही, जलाभिषेक वाले धार्मिक स्थलों पर पुलिस प्रबंध किया जाए और एंटी सेबोटॉज चेकिंग के अलावा क्यूआरटी टीमों को स्ट्रेटेजिक प्वाइंट पर तैयार रखा जाए। कांवड़ यात्रियों के आवागमन के मार्गो, संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी की जाए तथा कोई दुर्घटना होने पर तत्परता से राहत कार्य कराया जाए।

इस बारे में अधिकारी अपने अधीनस्थों को पूर्व से ब्रीफ करें। रात्रि में किसी भी कांवड़ यात्रियों के साथ कोई मार्ग दुर्घटना न हो, इसके लिए विशेष पुलिस प्रबंध किया जाए। वैकल्पिक मार्गों का चिन्हीकरण करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन कराया जाए। सीओ और थाना प्रभारी संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करते रहें। पीए सिस्टम क्रियाशील रहे और कांवड़ मार्गों व धार्मिक स्थलों के आसपास पोस्टर पार्टी को सक्रिय रखा जाए। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतर्क दृष्टि रखी जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें