बहुजन समाज पार्टी के मेरठ मंडल के कोआर्डिनेटर गोविंद भाटी सहित बसपा, सपा और रालोद के नेताओं ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को भाजपा का पटका और माला पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बड़ौत विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी रहे अंकित शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल की पूर्व जिला अध्यक्ष कुसुम चाहर, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं बारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह बारी, अयोध्या के जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला उपाध्यक्ष मुकेश राज भटनागर, , लखनऊ बार एसोशिएसन के उपाध्यक्ष अनुज यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धीरज कुमार सिंह ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह भी मौजूद थे।