फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, मेडिकल कॉलेजों में जल्द से जल्द करें खाली पदों पर भर्ती

Thu, 20 Oct 2022 07:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी हॉस्पिटल आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज यहां होता है। यह बोर्ड अपने परिसर में जरूर लगाएं। ऐसा न करने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेजों में खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षकों, पैरामेडिकल स्टॉफ सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए दिशा निर्देश दिया। चेतावनी दी कि नियुक्ति प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जाए। योजनाओं के क्रियांवयन के लिए मिली धनराशि को नियमानुसार खर्च कर लें। एक सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट दाखिल करें। वह बृहस्पतिवार को योजना भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज अथवा अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों और तीमारदारों केप्रति अच्छा व्यवहार रखा जाए। लेफ्ट अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस (लामा) केसों पर पूरी तरह से रोक लगाएं। मरीजों को भरोसा दिलाएं कि सरकारी अस्पताल में बीमारियों का बेहतर इलाज है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कंपनियों की कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) होती हैं। इन कंपनियों से संपर्क कर अस्पतालों के लिए मशीनें प्राप्त करने का प्रयास करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में एंबुलेंस का भी विशेष ध्यान रखें। अगर कोई एंबुलेंस खराब है तो उसे स्क्त्रस्ैप घोषित करने की जल्दीबाजी न करें बल्कि ठीक कराने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों के बैंक अकाउंट भी खुलवाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी भी ली जाएगी। समीक्षा बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह, डीजीएमई, कॉलेजों के प्रधानाचार्य, निदेशक आदि मौजूद रहे।

हैंडओवर कराएं नई बिल्डिंग
आगरा में अस्पताल की नई बिल्डिंग अभी तक हैंडओवर न होने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जताई। कहा की यह काम जल्द पूरा कर लिया जाए। लखीमपुर खीरी और कानपुर देहात में भी अस्पतालों की स्थापना को लेकर उचित स्थान तलाशने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अस्पतालों के बाहर लगाएं बोर्ड
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी हॉस्पिटल आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज यहां होता है। यह बोर्ड अपने परिसर में जरूर लगाएं। ऐसा न करने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें