फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur : किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, मारपीट कर पिलाया नशीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

Thu, 20 Oct 2022 07:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में एक किशोरी को अगवाकर दो युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पूर्व खेत गई एक किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से पूर्व आरोपियों ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाया और उसकी पिटाई भी की। किशोरी की तलाश में जुटे परिजनों को दूसरे दिन किशोरी खेत में गंभीर हालत में मिली तो लोकलाज के भय से उसे घर लेकर चले गए। बुधवार को किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


धम्मौर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गत सोमवार की रात घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह परिजनों को पड़ोस के गांव के खेत में किशोरी गंभीर हालत में मिली। लोकलाज के डर से परिजन किशोरी को लेकर घर चले गए। घर पहुंचने के बाद जब उसे होश आया तो उसने बताया कि किशन व राकेश ने मुंह दबाकर उसे रास्ते से अगवा कर लिया था। दूर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे नशीला पदार्थ भी पिलाया।

इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा भी। बुधवार को किशोरी की तबियत बिगड़ी तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे और घटना से अवगत कराया। पुलिस तत्काल किशोरी को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर किशन व राकेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें