फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : भाजपा विधायक की ऑफिशियल वेबसाइट हैक, सीएम योगी की फोटो लगाकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे

Fri, 20 Oct 2023 04:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ विधानसभा की उत्तरी सीट से भाजपा विधायक नीरज बोरा की ऑफिशियल वेबसाइट हैक कर ली गई है। हैकरों ने पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लिखने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है।
विज्ञापन
विधायक डॉ. नीरज बोरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विधानसभा की उत्तरी सीट से भाजपा विधायक नीरज बोरा की ऑफिशियल वेबसाइट हैक कर ली गई है। हैकरों ने पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। साथ ही पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लिखने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है। विधायक ने सैरपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


विधायक नीरज बोरा की drneerajbora.in नाम से वेबसाइट है। उनके मुताबिक 17 अक्तूबर को हैकरों ने उनकी वेबसाइट हैक कर लिया। हैकरों ने वेबसाइट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने के साथ ही पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। वहीं मुख्यमंत्री की फोटो लगा कर आपत्तिजनक टिप्पणी की। विधायक ने 17 अक्तूबर को ही सैरपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में साइबर क्राइम सेल की मदद से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें