फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार में किसानों को किया जा प्रताड़ित

Thu, 14 Sep 2023 07:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्ज और महंगाई से तबाह किसानों के लिए भाजपा सरकार की गलत नीतियां जानलेवा साबित हो रही हैं। भाजपा की नीतियां किसान विरोधी और पूंजीपतियों की समर्थक है। पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रुपये माफ कर दिए गए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्ज और महंगाई से तबाह किसानों के लिए भाजपा सरकार की गलत नीतियां जानलेवा साबित हो रही हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा की नीतियां किसान विरोधी और पूंजीपतियों की समर्थक है। पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रुपये माफ कर दिए गए।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर कर्ज वसूली के नाम पर बैंक कर्मी किसानों को बेइज्जत करते हैं। कहा कि मंगलवार को लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के जमालपुर गांव में भूमि विकास बैंक कर्मचारियों की संवेदनहीनता ने दलित किसान छोटेलाल की जान ले ली। किसान ने बैंक से 60 हजार का कर्ज लिया था। जानकारी मिली है कि बैंक के लोग 60 हजार रूपये का ब्याज समेत तीन लाख वसूलने आये थे। प्रताड़ना से आहत किसान की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि बिजली चेकिंग के नाम पर पूरे प्रदेश में किसानों से अवैध वसूली हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें