फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, झारखंड में सामने आया भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा

Thu, 01 Feb 2024 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सोशल मीडिया पर अखिलेश ने कहा कि सोरेन के साथ ऐसा व्यवहार कर झारखंड के जनमत का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर झारखंड वासी इस बार भाजपा के खिलाफ वोट डालेगा और भाजपा को ऐतिहासिक पराजय का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड प्रकरण पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने हेमंत सोरेन को झारखंड का ‘साहसी योद्धा’ बताते हुए कहा कि वह भाजपा के भ्रष्ट नेताओं और पूंजीपतियों के सामने दीवार बनकर खड़े रहे ताकि झारखंड के आदिवासियों को शोषण से बचाया जा सके।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अखिलेश ने कहा कि सोरेन के साथ ऐसा व्यवहार कर झारखंड के जनमत का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर झारखंड वासी इस बार भाजपा के खिलाफ वोट डालेगा और भाजपा को ऐतिहासिक पराजय का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के बड़े मुद्दों के सामने बुरी तरह हारा मान रही है, इसालिए कहीं सरकारें गिरा कर, कहीं चयनित मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर अपनी सत्ता बचाए रखना चाहती है।

सपा प्रमुख ने लिखा कि भाजपा नैतिक रूप से 2024 का चुनाव हार चुकी है। अब तो बस राजनीतिक हार होने की घोषणा होना बाकी है। उन्होंने कहा कि हम लगातार जिस पीडीए की बात कर रहे हैं उसमें आदिवासी समाज भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें