फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : पत्नी की हत्या कर घर पर ताला लगा फरार, लोहिया संस्थान में फ्लोर मैनेजर के पद पर थी महिला

Wed, 27 Sep 2023 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात अंजाम देने के बाद हत्यारा घर पर ताला बंद कर फरार हो गया। मृतका की बहनें जब घर पहुंची तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर शव बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में चिनहट के कमता इलाके में नवविवाहिता रिंकी देवी (23) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात अंजाम देने के बाद हत्यारा घर पर ताला बंद कर फरार हो गया। मृतका की बहनें जब घर पहुंची तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर शव बरामद किया। जब सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि महिला के पति मनीष ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मूलरूप से सीतापुर के रामपुर कला थानाक्षेत्र के समैहिया डीह निवासी रिंकी देवी दो बहनों के साथ कमता में किराये के मकान में रहती थीं। वह लोहिया संस्थान के रेफरेल सेंटर में फ्लोर मैनेजर थीं। उनकी दोनों बहनें भी लोहिया संस्थान में काम करती हैं। मंगलवार को ड्यूटी के बाद रिंकी घर चली गई थीं जबकि उनकी बहनें काम पर थीं। देर शाम जब उनकी बहने घर पहुंची तो देखा कि वहां ताला पड़ा है। वह लगातार रिंकी को कॉल कर रही थीं लेकिन जवाब नहीं मिल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुई। जहां रिंकी का शव पड़ा मिला था। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया तो गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले में उसके पति मनीष, सास गुड़िया देवी व ससुर विशन कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

दरवाजा खुलवा भीतर गया, हत्या कर फरार हो गया
पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाईं। पता चला कि रिंकी के घर आने के बाद उसका पति मनीष भीतर गया था। करीब आधे घंटे बाद वह बाहर निकला। दरवाजे में ताला लगाया और चला गया। अन्य किसी की भी एंट्री घर पर हुई ही नहीं।
विज्ञापन


जान बचाने के लिए रिंकी ने किया था संघर्ष
रिंकी की गला दबाकर हत्या की गई। इसके अलावा शरीर पर पीठ, गले और शरीर पर चोट के छह निशान व खरोंच हैं। साफ है कि जब मनीष ने हमला किया तो उसने बचने के लिए खूब संघर्ष किया।

एक लाख रुपये व चेन के लिए बेटी को मार दिया
बेटी की हत्या की जानकारी मिलने पर उसके पिता व अन्य परिजन बेहाल हालत में मोर्चरी पहुंची। पिता ने कहा कि अभी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। दहेज दिया था। अब मनीष व अन्य ससुराल वाले एक लाख रुपये व सोने की चेन मांग रहे थे। पूरी न करने की वजह से बेटी को मार दिया। पुलिस के मुताबिक, मनीष अपराधी प्रवृत्ति का है। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था। कई केस उस पर दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें