फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : औरंगाबाद में रची गयी अयोध्या में हमले की साजिश, एटीएस ने 11 आरोपियों के ठिकानों पर मारा था छापा

Wed, 03 Jan 2024 06:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अयोध्या में आतंकी हमले की साजिश का सनसनीखेज खुलासा यूपी एटीएस ने किया है। एटीएस ने मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के लिए लखनऊ तलब किया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में आतंकी हमले की साजिश रचे जाने का खुलासा यूपी एटीएस ने किया है। एटीएस ने इसका मुकदमा दर्ज करने के बाद विगत 30 दिसंबर को औरंगाबाद में 11 संदिग्ध आतंकियों के ठिकानों पर छापा मारा, हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। एटीएस ने सभी संदिग्धों के मोबाइल जब्त करने के बाद उनको 15 से 20 जनवरी के बीच राजधानी स्थित एटीएस मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने बीते दिनों मिली पुख्ता खुफिया सूचना के बाद संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी थी। दरअसल, औरंगाबाद में कुछ युवक अयोध्या में बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर की स्थापना को लेकर समुदाय विशेष के लोगों को भड़का रहे थे। जांच में पता चला कि उनके इरादे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले यूपी में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की है, जिसमें अयोध्या भी शामिल है। तत्पश्चात एटीएस ने इस साजिश में शामिल मिर्जा सैफ बेग, अब्दुल वाहिद, यासिर, जियाउद्दीन सिद्दीकी, थोर भान, एसके खालिद, ताहिर उर्फ सर, सादिक हबीब समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। अचानक उनके घरों से गायब होने की सूचना मिलने पर एटीएस की टीम ने पांच दिन पहले औरंगाबाद जाकर छापे मारे, हालांकि इस दौरान केवल कुछ आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद हो सके। जिसके बाद एटीएस ने सभी 11 संदिग्धों को नोटिस भेजकर तलब किया है।

सोशल मीडिया पर थे सक्रिय
जांच में सामने आया कि ये सभी युवक सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय थे। यह जानकारी भी सामने आई है कि आईएस समर्थक औरंगाबाद निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की थी, जिसे इन युवकों ने शेयर किया था। इसमें लिखा था कि ''संविधान में परिवर्तन होने पर मुसलमानों को जागना होगा। जिहाद मेरे खून में है। कुर्बानी से नहीं डरेंगे। चुनी हुई सरकार मुसलमानों पर ज्यादती करती है। बाबरी मस्जिद के फैसले से नाराज हूं। बदले की चाहत है। ओसामा बिन लादेन और बुरहान वानी मेरे आदर्श हैं।'' जांच में सामने आया कि इन युवकों ने कई जगहों पर गोपनीय बैठकें भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें