फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : महिला सिपाही ने की आत्महत्या, उन्नाव की रहने वाली सिपाही लखनऊ पुलिस भर्ती बोर्ड में थी तैनात

Wed, 03 Jan 2024 06:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनात महिला सिपाही आंशी तिवारी ने फांसी लगा ली। परिजनों ने एक युवक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनात महिला सिपाही आंशी तिवारी ने फांसी लगा ली। परिजनों ने एक युवक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। उन्नाव के गांधीनगर की रहने वाली 27 वर्षीय आंशी तिवारी यूपी पुलिस में 2019 बैच की सिपाही थीं और मौजूदा समय में हुसैनगंज स्थित पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनात थीं। वो कैंट सदर के सुभाष मोहाल में किराए पर रहती थीं। भाई प्रशांत तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात 11.50 पर बहन के इटावा निवासी दोस्त का मैसेज आया कि उसका आंशी से झगड़ा हुआ है और अब वो फोन नहीं उठा रही। इस पर आंशी के परिजन उसको फोन किया तो फोन नहीं उठा। बुधवार की सुबह आंशी के जीजा आलमबाग आर्दशनगर निवासी आशुतोष मिश्र ने आंशी को कई बार कॉल की पर आंशी ने फोन नहीं उठाया। इस पर आशुतोष मिश्र उनके किराए के मकान पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो आंशी का शव पंखे में पर्दे के सहारे लटकता मिला।

विज्ञापन


उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा और सूचना परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर पाकर उन्नाव से परिजन भी आ गए। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। छानबीन के बाद पुलिस ने आंशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का दावा है कि आंशी ने फांसी लगाई, पर आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आंशी के मोबाइल फोन को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। आंशी के परिवार में पिता अंजनी तिवारी, मां सुषमा, भाई प्रशांत और एक बहन हैं।

पांच साल पहले फेसबुक से हुई थी दोस्ती
सिपाही आंशी के भाई प्रशांत का कहना है कि करीब पांच साल पहले आंशी की फेसबुक के माध्यम से इटावा के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों करीब आ गए। कुछ दिन पहले आंशी को युवक के और लड़कियों से संबंध में बारे में पता चला तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। परिजन ने युवक पर आंशी को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किशोर ने झोपड़ी में की आत्महत्या
असम निवासी 17 वर्षीय जमीर अली जानकीपुरम शुक्ला चौराहे के पास झोपड़ी में रहकर कबाड़ का काम करता था। बुधवार सुबह जमीर का शव उसकी झोपड़ी में लगे बांस में गमछे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकीपुरम पुलिस का दावा है कि जमीर ने फांसी लगाई है। 

आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वाइंट के पास लटकता मिला युवक का शव
यूपीडा के सुपरवाइजर रवि सिंह ने बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना दी कि आगरा एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट के पास सड़क किनारे लगी जाली के सहारे एक 40 वर्षीय युवक का शव लटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 120 रुपये मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो सकी। युवक के शरीर पर काले रंग की जैकेट, काली पेंट, सफेद रंग की शर्ट, काले सफेद रंग के जूते पहने हुए था। पुलिस का कहना है कि युवक ने फांसी लगाई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें