फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: IIM इंदौर के नवीन कृष्ण जिला उद्योग बंधु समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर नामित

Wed, 18 Oct 2023 06:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय को लखनऊ जनपद के जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर नामित किया गया है। 
विज्ञापन
सूर्यपाल गंगवार, डीएम लखनऊ के साथ नवीन कृष्ण राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय को लखनऊ जनपद के जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर नामित किया गया है। मालूम है कि जनपद लखनऊ के ओडीओपी उत्पाद चिकनकारी के समग्र विकास व इससे जुड़े कारीगरों की आय में वृद्धि हेतु जिला प्रशासन लखनऊ एवं भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर के मध्य हस्ताक्षार्थ समझौता ज्ञापन के अंतर्गत एक अध्ययन किया जा रहा है।

विज्ञापन


 इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए जनपद की समस्त एमएसएमई इकाइयों के सर्वांगीण उत्थान तथा एमएसएमई इकाइयों के उत्पादों के प्रमोशन, मार्केटिंग तथा निर्यात के लिए नए सुलभ रास्ते तलाशने और नई एमएसएमई इकाइयों की स्थापना, नए उद्यमियों को उद्यमशीलता के विकास हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु श्री नवीन राय को इन समितियों में विशेष आमंत्रि सदस्य के तौर पर 1 वर्ष के लिए नामित किया गया है। 

सूर्यपाल गंगावर, ज़िलाधिकारी, लखनऊ के कहा कि नवीन की विशेषज्ञता का लाभ जनपद की एमएसएमई इकाइयों व उद्यमियों को अवश्य मिलेगा। मालूम हो कि नवीन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश के इनवेशन हब के सलाहकार भी हैं। इस हब के माध्यम से वह प्रदेश में स्टार्ट-उप कल्चर को बढ़ावा देने और सुलभ करने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। वह विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश व ज़िला स्तर की विभिन्न समितियों में अपने प्रबंधन क्षेत्र की विशेषज्ञता के ज़रिए सलाह प्रदान करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें