फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: महिला कर्मचारियों से अभद्रता में नगर निगम के तीन बाबू निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Sat, 11 May 2024 01:22 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

निलंबित किए गए बाबुओं को शिवरी प्लांट से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कर्मचारियों से अभद्रता करने वाले तीन बाबुओं को नगर निगम प्रशासन ने निलंबित कर दिया। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है। सस्पेंड किए गए बाबू शिवरी प्लांट से संबद्ध कर दिए गए हैं। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


जोन सात में कार्यरत लिपिक अनुराधा रमन ने बृहस्पतिवार देर शाम नगर आयुक्त से मिलकर शिकायत की थी कि लिपिक रमेश चंद्रा, महेंद्र भूषण और शशि भूषण सिंह ने उनसे अभद्रता की और अपशब्द कहे। इसी तरह की शिकायत जोन सात में ही कार्यदायी संस्था के जरिये तैनात कर्मचारी सबीहा बानो ने भी की। उनका कहना था कि लिपिक शशि भूषण ने अपशब्द कहे और अभद्रता की। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव को इसकी जांच के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें - सांसद बृजभूषण की सियासत पर संकट... भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद काटा टिकट; बेटे को उम्मीदवार बना खींची लकीर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोदी पीएम नहीं राजा हैं उनसे डिबेट को तैयार, पुरानी पेंशन पर सोचेंगे सहित राहुल गांधी की 7 बड़ी बातें
विज्ञापन


रिपोर्ट मिलने के बाद नगर आयुक्त ने लिपिक रमेश चंद्रा, शशि भूषण सिंह और महेंद्र भूषण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर शिवरी प्लांट से संबद्ध कर दिया। प्रकरण की जांच को बनाई कमेटी में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अम्बी बिष्ट, जोनल अधिकारी जोन पांच नंद किशोर, सहायक नगर आयुक्त शिल्पा कुमारी, ओएसडी कल्पना तिवारी और कर अधीक्षक रीता बाजपेई को शामिल किया गया है।

घटना को लेकर कर्मचारियों में चर्चा है कि रमेश चंद्रा एक कर्मचारी संगठन से जुड़ा है। उसने गुट बना रखा है। वह अक्सर कर्मचारियों पर रौब गांठता है और महिला कर्मचारियों का भी लिहाज नहीं रखता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें