फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ नगर निगम ने लांच किए 200 करोड़ रुपये के बांड, स्टॉक एक्सचेंज की सूची में हुआ शामिल

Mon, 16 Nov 2020 10:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ नगर निगम प्रदेश में बांड जारी करने वाला पहला नगर निगम बन गया है। निगम के 200 करोड़ के बांड लांच हो गए। मुंबई में निवेशकों के बीच हुई बिडिंग नगर निगम के सफल होने के बाद स्टॉक एक्सचेंज में बांड लिस्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


इसके बाद अब नगर निगम की महात्वपूर्ण मल्टीस्टोरी आवासीय योजना औरंगाबाद खालसा पूरी हो सकेगी। साथ ही जानकीपुरम में अमृत मिशन के तहत पेयजल योजना पर भी काम हो सकेगा। इसके अलावा नगर निगम को 26 करोड़ रुपये का बोनस में भी केंद्र सरकार से मिलेंगे।

गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा और कानपुर नगर निगम भी जल्द करेंगे बांड जारी
लखनऊ नगर निगम का यह बांड अधिक बाजार उन्मुख और पारदर्शी होने के कारण स्थानीय प्रशासन को और गति देगा। प्रदेश सरकार, लखनऊ नगर निगम द्वारा निर्धारित उदाहरण का अनुकरण करने के लिए राज्य के अन्य स्थानीय निकायों को भी प्रोत्साहित करेगी। उम्मीद है कि गाजियाबाद और फिर अन्य शहरों जैसे वाराणसी, आगरा और कानपुर के नगर निगम भी आने वाले महीनों में नगर निगम के बांड जारी करेंगे।
विज्ञापन


अहमदाबाद ने जारी किया था पहला बांड
अहमदाबाद नगर निगम ने जनवरी 1998 में परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार की गारंटी के बिना 100 करोड़ के लिए पहला बांड जारी किया था। अब लखनऊ नगर निगम ने यह बॉन्ड इश्यू जारी करके उत्तर भारत में पहले नगर निगम के रूप में प्रतिष्ठा बनाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें