फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: इकलौते बेटे को कैंसर होने की बात सुनकर मां ने की खुदकुशी, परिवार की आर्थिक हालत है खराब

Mon, 23 Sep 2024 06:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ के मोहनलालगंज में एक मां अपने बेटे के कैंसर की बात सुनकर इतने गम में आ गई कि उसने खुदकुशी कर ली। परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
मां ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकलौते बेटे को कैंसर होने की बात महिला सहन नहीं कर सकी। इसी गम में आकर उन्होंने घर में खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार रात मोहनलालगंज के टिकरा गांव में हुई। घटना वाले दिन ही जांच रिपोर्ट आई थी। इसमें मृतका के बेटे को मुंह का कैंसर होने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन


दिव्यांग किसान अनुभव शुक्ला का इकलौता बेटा शौर्य (17) प्राइवेट स्कूल में इंटर का छात्र है। कुछ दिन पहले उसके मुंह में छाले निकले थे। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दिखाया। शनिवार को जांच रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि शौर्य को मुंह में कैंसर है। डॉक्टरों ने अनुभव को इस बारे में बताया।

वह शाम को घर पहुंचे और पत्नी शिवकांती (38) को इकलौते बेटे की बीमारी के बारे में बताया। बेटे को कैंसर होने की बात सुनकर शिवकांती को गहरा सदमा लगा। परिवार की आर्थिक स्थिति और बेटे के इलाज में भारी खर्च जैसी बातों उनके दिमाग में चलने लगीं। रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए। इस बीच किसी समय उन्होंने घर में सीढ़ी में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में पति, बेटे के अलावा बड़ी बेटी सौम्या है, जो बीए की छात्रा है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल से चोरी हो गई पति की साइकिल
इकलौते बेटे की जांच रिपोर्ट लाने के लिए दिव्यांग किसान अनुभव शनिवार को साइकिल से सिविल अस्पताल आए थे। उन्होंने साइकिल अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। जांच रिपोर्ट लेने के बाद जब वह बाहर निकले तो पता चला कि साइकिल चोरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें