फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कहां से ऊपर और कहां नीचे से गुजरेगी मेट्रो

Wed, 04 Mar 2015 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो रेल परियोजना बहुत जल्द भूमिगत निर्माण की ओर बढ़ेगी। इसमें काफी निजी भूमि स्टेशनों के लिए लेनी होगी।
विज्ञापन


एलीवेटेड के मुकाबले अंडरग्राउंड सेक्शन का स्टेशन अधिक जमीन घेरता है, ऐसे में अच्छी खासी जमीन चार किलोमीटर के भूमिगत सेक्शन के लिए ली जाएगी।

मजे की बात यह कि हजरतगंज का मुख्य बाजार स्टेशन न बनने की वजह से यहां के कारोबारी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

मगर इससे चारबाग से हुसैनगंज, जीपीओ, सचिवालय और आगे केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास काफी जमीन स्टेशन निर्माण के लिए ली जाएगी।

एलएमआरी देगा मुआवजा

जहां भी एलएमआरसी जमीन लेगा, वहां सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। चार किलोमीटर के इस क्षेत्र में जमीन का भाव सर्किल रेट के मुकाबले तीन गुने से भी अधिक है।
 
ऐसे में मेट्रो परियोजना के लिए जमीन देना सभी के लिए खासा घाटे का सौदा साबित होगा। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निदेशक दलजीत सिंह ने बताया कि उपरगामी सेक्शन में अभी तो हम 85 गुणे 22 मीटर जमीन ले रहे हैं।

मगर भूमिगत मेट्रों के लिए 300 गुणे 30 मीटर जमीन लेनी पड़ेगी। यह स्थिति चारबाग में रवींद्रालय से लेकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक होगी।

हजरतगंज बाजार में कोई स्टेशन नहीं

फिलहाल तो अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए एलएमआरसी बहुत जल्द ही एक कंसलटेंट की नियुक्ति करेगा, मगर इससे पहले भी कुछ शुरुआती अनुमान लगाए जा चुके हैं।

मेट्रो रेल परियोजना के सड़क मध्य में लगाए जाने वाले पिलर के दोनों ओर स्टेशन बनेंगे, वहां जमीन ली जाएगी। मुख्य रूप से केकेसी, हुसैनगंज, स्टेशन रोड, विधानसभा मार्ग, जीपीओ और इसके बाद में केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक का क्षेत्र इसमें आएगा।

हजरतगंज के मुख्य बाजार में कोई भी स्टेशन नहीं है। ये सीधे जीपीओ से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक का ट्रैक होगा।

ऐसे में मुख्य बाजार में किसी से भी जमीन नहीं ली जाएगी। इसलिए बाजार के कारोबारियों के लिए ये सबसे बड़ी राहत की खबर है।
विज्ञापन

इनकी जमीन लेने की तैयारी

सीएमएस, स्टेशन रोड 15 मीटर, दीनदयाल उपाध्याय पार्क 16 मीटर, केकेसी कॉलेज चारबाग 25 मीटर, केडी सिंह बाबू स्टेडियम18 मीटर

जमीन मुआवजा
सिंगारनगर 2250 वर्ग मीटर- 55000 रुपये प्रति वर्ग मीटर, आलमबाग 515 वर्ग मीटर-55000 रुपये प्रति वर्ग मीटर, सरोजनी नगर 2800 वर्ग मीटर- 48000 रुपये प्रति वर्ग मीटर बरगिवां, 3800 वर्ग मीटर-48000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें