फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं लखनऊ मेट्रो का नया रूट, पढ़ें खबर

Tue, 10 Feb 2015 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टनगर से मुंशीपुलिया के बाद मेट्रो का अगला पड़ाव पुराना शहर, सीजी सिटी और न्यू हाईकोर्ट हो सकता है।
विज्ञापन


मेट्रो रेल के अन्य रूटों को लेकर कराई जा रही टेक्नोफिजीबिलिटी की शुरुआती रिपोर्ट आ गई है। इसमें शुरुआती रूट्स और उन पर संभावित यात्रियों की जानकारी दी गई है।

एलएमआरसी की ओर से जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी गई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर को तो हरी झंडी दी ही जाएगी।

साथ में सबसे पहले रिंग लाइन मेट्रो चलाने की शुरुआत होगी। इससे सीजी सिटी और कई नई कॉलोनियों को जोड़ा जा सकेगा।

इसके अलावा पॉलीटेक्निक चौराहे से नए हाईकोर्ट कैंपस को नार्थ-साउथ कॉरिडोर से जोड़े जाने का फैसला भी बहुत जल्द किए जाने की संभावना है।

नया रूट 56 किमी. लंबा

लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) के अधिकारियों के सामने टेक्नोफिजीबिलिटी की शुरुआती रिपोर्ट का एक प्रस्तुतीकरण भी कर दिया गया है।

डीएमआरसी ने इस रिपोर्ट को बनाने काम पिछले साल शुरू किया था। पहले चरण में नार्थ साउथ कॉरिडोर को अनुमति मिल चुकी है।

जबकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को 56 किलोमीटर के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर (चारबाग से बसंतकुंज) और शहीद पथ से लगती रिंग लाइन मेट्रो की रिपोर्ट बनाने को कहा गया था।

2.80 करोड़ रुपये में रिपोर्ट

नए रूट की टेक्नोफिजीबिलिटी रिपोर्ट बनाने के लिए डीएमआरसी को प्रदेश सरकार ने 2.80 करोड़ रुपये दिए थे।

इससे अधिक की स्टडी कराने के लिए हर किलोमीटर के हिसाब से पांच लाख रुपये का भुगतान डीएमआरसी को किया गया है।
अगले तीन साल में शहीद पथ के दोनों ओर नई कॉलोनियों का बहुत तेजी से विकास हो जाएगा।

इसमें एलडीए, आवास विकास परिषद, निजी कंपनियों के अलावा सीजी सिटी को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी है, जिससे सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को और फायदेमंद बनाया जा सके।
विज्ञापन

क्रिकेट स्टेडियम भी है ड्रीम प्रोजेक्ट

यहां आईटी सिटी, ट्रिपल आईटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और ऐसे ही कई अन्य बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। जबकि, लाखों लोग भविष्य में यहां निवास और नौकरी भी करेंगे।

वहीं, शहीद पथ पर मेट्रो रेल परियोजना सस्ती भी पड़ेगी, क्योंकि यहां जमीन नहीं खरीदनी पड़ेगी।
इन रूट्स पर है तैयारी
•ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर (चारबाग से अमीनाबाद, पुराना लखनऊ होते हुए हरदोई रोड से बसंतकुंज तक)
•मिल एरिया लाइन (मवैया से राजाजीपुरम होते हुए विक्टोरिया स्ट्रीट से मेडिकल यूनिवर्सिटी चौराहे तक)
•रिंग लाइन (अमौसी एयरपोर्ट के पहले शहीद पथ पर 15 किमी लंबी लाइन फैजाबाद रोड से न्यू हाईकोर्ट)
•पॉलीटेक्निक चौराहा से न्यू हाईकोर्ट लिंक लाइन (न्यू हाईकोर्ट परिसर सीधे नार्थ-ईस्ट कॉरिडोर से जुड़ेगा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें