फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : धर्म बदलकर की शादी, सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu, 24 Jun 2021 07:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुस्लिम युवक ने अपना धर्म बदला और उससे शादी की। कुछ दिनों बाद उसे प्रताड़ित करने लगा। विरोध करने पर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुडंबा इलाके में रहने वाली शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाया। मुस्लिम युवक ने अपना धर्म बदला और उससे शादी की। कुछ दिनों बाद उसे प्रताड़ित करने लगा। विरोध करने पर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर जनवरी में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को टेढ़ी पुलिया के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गुडंबा फरीद अहमद के मुताबिक 18 जनवरी को बहादुरपुर इलाके में रहने वाली 35 साल की महिला ने थाने में इमरान खान उर्फ संजय चौहान के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें आरोप था कि कानपुर के शिवपुरी पश्चिमी घाटमपुर का रहने वाला  इमरान ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी की। दोनों की मुलाकात दस साल पहले हुई थी। पीड़िता के मुताबिक मुलाकात के समय इमरान ने अपना परचिय संजय चौहान के रूप में दिया। दोनों के बीच प्रेमसंबंध बने। फिर शादी की। संजय को यह पता था कि महिला पहले से शादीशुदा है। उसकी एक बेटी है। इसके बाद भी दोनों साथ रहने को राजी हो गये। आरोप है कि कुछ दिनों तक सब ठीक चला। लेकिन इसके बाद पति संजय उर्फ इमरान उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता की तहरीर पर 18 जनवरी को मारपीट, दहेज प्रताड़ना, धमकी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान बढ़ाई गई धाराएं
प्रभारी निरीक्षक फरीद के मुताबिक इस मामले की विवेचना अतिरिक्त निरीक्षक शिवचरन लाल को सौंपी गई। विवेचना के दौरान संजय के फर्जी वाड़े का प्रमाण मिला। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ संजय उर्फ इमरान ने दुष्कर्म किया था। इसकी भी पुष्टि हुई। नाबालिग बेटी का बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद इस मामले में अमानत में ख्यानत, जालसाजी, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई।
विज्ञापन


बनवा रखा था फर्जी दस्तावेज
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी इमरान खान उर्फ संजय चौहान को टेढ़ी पुलिया मीट मंडी केपास से दबोचा गया। उससे पूछताछ की गई और तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से फर्जी दस्तावेज मिले। पुलिस ने उसके पास से संजय चौहान के नाम का मतदाता पहचान पत्र के अलावा कई इमरान नाम के कई दस्तावेज भी बरामद किये। जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें