फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एआई से तेंदुए की तस्वीर बनाकर वायरल करने वाला पकड़ा गया, मोबाइल की जांच में हुआ खुलासा

Fri, 26 Sep 2025 04:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वनकर्मियों की पूछताछ में उसने बताया कि हंसी-मजाक के लिए तेंदुए की एआई से बनाई तस्वीर व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दी थी। वन विभाग ने देवांश के बयान का वीडियो भी जारी किया। तेंदुए की दहशत के कारण एक स्कूल में छुट्टी भी कर दी गई थी।
विज्ञापन
एआई से तस्वीर बनाकर वायरल करने वाला देवांश। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कैंट इलाके में तेंदुए की आशंका के बीच रुचिखंड निवासी देवांश ने बृहस्पतिवार को एआई से तेंदुए की तस्वीर बनाकर वायरल कर दी। इससे आशियाना थानाक्षेत्र के पांच इलाकों के लोग दहशत में आ गए। कॉम्बिंग व वायरल तस्वीर की जांच के बाद वनकर्मियों की टीम ने देवांश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। वन दरोगा की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


शारदानगर क्षेत्र के रुचिखंड व आसपास की कॉलोनी के पांच स्थानों पर तेंदुए की आमद की तस्वीर बुधवार रात वायरल हुई। इसकी सूचना पर सक्रिय हुई वन विभाग की टीम ने रात में कॉम्बिंग के साथ बृहस्पतिवार सुबह कॉलोनी के लोगों से बात की। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन तेंदुए की आमद की पुष्टि नहीं हो सकी।

वायरल तस्वीर के आधार पर टीम ने देवांश को पकड़कर उसके मोबाइल की जांच की तो पता चला कि तेंदुए की तस्वीर एआई से बनाई गई हैं। वनकर्मियों की पूछताछ में उसने बताया कि हंसी-मजाक के लिए तेंदुए की एआई से बनाई तस्वीर व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दी थी। वन विभाग ने देवांश के बयान का वीडियो भी जारी किया।
विज्ञापन


तेंदुए की दहशत के कारण एक स्कूल में छुट्टी भी कर दी गई थी। डीएफओ अवध वन प्रभाग लखनऊ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह फैलाने वालों की सूचना प्रशासन को देने के लिए कहा है। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल के मुताबिक देवांश पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।

कैंट में तेंदुए पर असमंजस में वन विभाग लगाया गया पिंजरा, सतर्कता जारी

कैंट स्थित गन्ना अनुसंधान संस्थान की इक्षुपुरी कॉलोनी के सामने पांच दिन पहले दिखाई दिए तेंदुए को लेकर वनकर्मी अब भी असमंजस में हैं। हालांकि, क्षेत्र में न तो तेंदुए का कोई पगचिह्न मिला है और न ही वह किसी को दिखाई दिया है।

डीएफओ शितांशु पांडेय ने बताया कि पहले दिन मिले पगचिह्न की रिपोर्ट भी स्पष्ट नहीं है। फिशिंग कैट या अव्यस्क तेंदुए के पगचिहन होने की संभावना है। लिहाजा क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। वन विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। उन्हें अकेले या बिना किसी काम के बाहर न निकलने के लिए कहा जा रहा है। चार स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को पिंजरा भी लगा दिया गया।
विज्ञापन

दिलकुशा आउटर पर रुकने वाली ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाई

छावनी में तेंदुए की आंशका के बीच उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने दिलकुशा आउटर पर रुकने वाली ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। रात में आरपीएफ व जीआरपी जवान गश्त कर रहे हैं। रेलयात्रियों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है।

चारबाग स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में से रोजाना करीब 12 ट्रेनें दिलकुशा आउटर पर रोकी जाती हैं। इनके यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी के जवान मुस्तैद हैं। यात्रियों से भी अपील की गई है कि ट्रेनों की खिड़कियां व दरवाजे न खोलें। जरूरी न हो तो ट्रेन से उतरने से बचें। सदर में दादा मियां मजार के पास भी टेन रोकी जाती है। रेलवे अफसर ट्रेनों को यहां न रोकना पड़े, इस पर मंथन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें