फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ कानपुर रूट ठप, आठ घंटे की ब्लॉकिंग से ट्रेनों की रफ्तार थमी, गंगापुल पर चल रहा है मरम्मत का काम

Thu, 10 Apr 2025 12:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग के डाउन ट्रैक पर आठ घंटे रूट ठप होने के कारण यात्रियों को खासा परेशानी हुई। जिससे शताब्दी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस समेत छह से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।
 
विज्ञापन
कानपुर-लखनऊ रूट पर चल रहा है मरम्मत का काम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग के डाउन ट्रैक पर आठ घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान इस रूट के ऊपर से निकाले जा रहे गंगा एक्सप्रेस ब्रिज के गर्डर रखे गए। इस वजह से शताब्दी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहित छह से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।

विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे के इंजीनियर संजीव तिवारी ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे के लिए कुल 18 स्टील गर्डर रेलवे ट्रैक के ऊपर से रखे जाने हैं। आने वाले दिनों में जैसे ही ब्लॉक मिलेगा अन्य गर्डर रखवाए जाएंगे। बुधवार को सुबह 10 से शाम छह बजे तक काम चला।
  
ये भी पढ़े- लखनऊ: दिन में छाया रात के जैसा अंधेरा, कई क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं चलने से पारा एकदम से लुढ़का
विज्ञापन


ये भी पढ़े- इंटरव्यू: प्रभुदेवा बोले डांस मेरे लिए साधना की तरह, हर परफार्मेंस को इम्तिहान जैसे लेता हूं; नई फिल्म पर खोले राज


उधर, इसी रूट पर सोनिक के पास स्थित ब्रिटिशकालीन बसहा पुल पर भी रेलवे ने मरम्मत कराई। इससे शाम छह बजे तक डाउन ट्रैक प्रभावित रहा। शाम 5:23 बजे 12173 लोकामान्य तिलक एक्सप्रेस उन्नाव स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेन के रुकते ही लखनऊ जाने वाले यात्री ट्रेन में बैठने लगे, लेकिन जीआरपी व अनाउंसमेंट के जरिये उन्हें जानकारी दी गई कि ट्रेन रायबरेली, प्रतापगढ़ होकर लखनऊ पहुंचेगी। इससे यात्री रुक गए और ट्रेन पर बैठ चुके नीचे आ गए।
इसके अलावा 64212 मेमू ट्रेन पांच घंटे देर से (दोपहर 12:20 के बजाए शाम 05:20 बजे) कानपुर से चली। इसी ट्रेन से लखनऊ जाने वाले यात्री गंतव्य तक पहुंचे। 15066 पनवेल एक्सप्रेस और 12103 पुणे एक्सप्रेस भी तीन घंटा देरी से चलीं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें