फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर जाने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़े खबर

Fri, 08 Apr 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
35 दिनों तक रद्द रहेगी ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर सेक्शन पर गंगा पुल की मरम्मत के लिए 35 दिनों का मेगा ब्लॉक अब 26 अप्रैल से लिया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों को रद और काफी ट्रेनें डायवर्ट की जाएंगी।
विज्ञापन


पहले पुल की मरम्मत का काम 10 अप्रैल से होना था। इससे यात्रियों को दिक्कत रहेगी।गंगा पुल की मरम्मत के संबंध में इलाहाबाद और लखनऊ डिवीजनों के महाप्रबंधकों की बातचीत हो चुकी है। 

उत्तर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुल पर डाउन की लाइन की मरम्मत का काम 10 अप्रैल से काम होना था। चूंकि, काम 35 दिनों तक चलना है, इसलिए काफी ट्रेनें रद और कैंसल की जाएंगी। इनकी सूची रेलवे बोर्ड को भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर रूट पर ट्रेनों को तय करना काफी मुश्किल

35 दिनों तक रद्द रहेगी ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो 26 अप्रैल से मेगा ब्लॉक हो सकता है। लखनऊ कानपुर सेक्शन व्यस्ततम रूटों में शामिल है, इसलिए इस रूट पर ट्रेनों को तय करना एक टेढ़ी खीर सरीखा है। 

मरम्मत के दौरान मेमू-पैसेंजरों के अतिरिक्त मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसल होंगी। बता दें कि लखनऊ से कानपुर के लिए करीब 60 मेमू व पैसेंजर ट्रेनों सहित 88 गाड़ियां चलती हैं, जिसमें रोजाना 65 हजार यात्री सफर करते हैं।

वहीं उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मरम्मत कार्य आगे बढ़ा दिया गया है। रूट पर काफी दबाव है, इसलिए ट्रेनों की सूची तैयार की जा रही है। अप्रैल के समापन से पहले मेगा ब्लॉक हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें