फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का पहला आईएसओ प्रमाणित स्टेशन बना लखनऊ जंक्शन, इस काम के लिए मिला ये सर्टिफिकेट

Thu, 11 Jul 2019 04:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन को पर्यावरण प्रबंधन के लिए आईएसओ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसके साथ ही यह प्रदेश का पहला स्टेशन हो गया है, जिसे आईएसओ प्रमाणपत्र मिला है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यूनाइटेड किंगडम स्थित एलएमएस सर्टिफिकेशन लिमिटेड की ओर से यह प्रमाणपत्र लखनऊ जंक्शन को दिया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ जंक्शन को परिसर, वेटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम, रिफ्रेशमेंट एरिया वगैरह में स्वच्छता व स्वास्थ्यप्रद माहौल देने के लिए यह प्रमाणपत्र दिया गया है। इतना ही नहीं स्टेशन पर पैसेंजरों को पीने का स्वच्छ जल व उच्चस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराया जाना भी इसमें शामिल है।

स्टेशन पर सॉलिड वेस्ट को अलग-अलग जमा करने, बायो कम्पोजिट वर्टिकल बागवानी, प्लास्टिक वेस्ट की रिसाइकिलिंग और ऊर्जा दक्षता में एलईडी की व्यवस्था को भी उन वजहों में जोड़ा गया है, जिसके कारण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि लखनऊ जंक्शन स्टेशन एवन श्रेणी में शुमार है जहां से 89 ट्रेनों का संचालन होता है और 50 हजार से अधिक यात्री रोज सफर करते हैं। ईको एयर फैन, लगेज स्कैनर, व्हीकल स्कैनर और हाई डेफिनेशन सीसीटीवी की नजर स्टेशन के कोने-कोने पर रहती है।

विज्ञापन

पहले भी नाम किया है रोशन

लखनऊ जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी लखनऊ जंक्शन स्वच्छता में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन कर चुका है। इसमें जंक्शन को छठी रैंक मिल चुकी है। कई अन्य खिताब भी लखनऊ जंक्शन के नाम हैं।

चारबाग स्टेशन के हिस्से में फिर मायूसी
चारबाग में उत्तर रेलवे का चारबाग रेलवे स्टेशन व पूर्वोत्तर रेलवे का लखनऊ जंक्शन हैं, दोनों ही एवन श्रेणी के स्टेशन हैं। पर, चारबाग के हिस्से में अवॉर्डों का हमेशा टोटा रहता है। जबकि यह जंक्शन से बड़ा स्टेशन है। यहां 280 से अधिक गाड़ियों का संचालन होता है, जिससे सवा लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें