फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : आईएस के पुणे माड्यूल के सदस्य अब्दुल समद ने एनआईए/एटीएस की विशेष अदालत में किया आत्मसमर्पण

Thu, 04 Jan 2024 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आतंकी संगठन आईएस की विचारधारा से प्रेरित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र अब्दुल समद मलिक ने बृहस्पतिवार को राजधानी एनआईए/एटीएस की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठन आईएस की विचारधारा से प्रेरित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र अब्दुल समद मलिक ने बृहस्पतिवार को राजधानी एनआईए/एटीएस की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। एटीएस उसे रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार को अदालत का रुख करेगी।

विज्ञापन


बता दें कि एटीएस ने बीती 15 दिसंबर को एएमयू के छात्र अब्दुल समद और फैजान बख्तियार की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एटीएस के बढ़ते दबाव की वजह से अब्दुल समद ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि आईएस के पुणे माड्यूल के सदस्यों के इस नेटवर्क का बीते दिनों खुलासा करते हुए सात संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। एटीएस ने 3 नवंबर को अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ के बाद आईएस के इस माड्यूल का खुलासा हुआ था। इस माड्यूल में एएमयू के कई छात्र भी शामिल थे। सभी सोशल मीडिया पर आईएस की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर जिहादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं को अपने साथ जोड़ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें