फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मासूम को गोद में उठा ले गया...फिर पार की दरिंदगी की हद, रूह कंपा देगा 4 मिनट 24 सेकेंड का वीडियो

Fri, 06 Jun 2025 10:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ढाई साल की मासूम बच्ची से हैवानियत के आरोपी ने दरिंदगी से पहले तीन बार चक्कर लगाए थे और चेक किया था कि उसके परिजन गहरी नींद में सो गए हैं या नहीं। उसका इरादा लिफ्ट के भीतर ही दुष्कर्म करने का था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढाई साल की मासूम...। अभी ठीक से बोलना भी नहीं सीखा था...। अभी चलना सीख रही थी...। उसकी मासूमियत पर दरिंदे दीपक ने रूह कंपा देने वाला प्रहार किया। घटना स्थल से चार मिनट 24 सेकेंड का वीडियो मिला है, जो हैवानियत की कहानी बयां कर रहा है। आरोपी ने वारदात से पहले वहां तीन चक्कर लगाए थे।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के मुताबिक, आरोपी कैमरे में कैद हो गया था। उसने तीन चक्कर लगाकर यह चेक किया कि बच्ची के परिजन गहरी नींद में हैं या नहीं। इसके बाद वह वारदात को अंजाम देने के लिए जगह देखने जाता है। लिफ्ट के पास जाकर अंगड़ाई लेता है। आरोपी ने लिफ्ट खोलने के लिए बटन भी दबाई थी। वह पहले लिफ्ट में ही वारदात को अंजाम देना चाहता था। हालांकि, लिफ्ट नहीं खुली। इसके बाद वह बच्ची को उठाकर तेजी से भागकर लिफ्ट के पास पहुंच जाता है। आरोपी की इस करतूत को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने पहले से बच्ची को टारगेट किया था। खास बात ये है कि वारदात के बाद भी आरोपी दो से तीन घंटे तक स्कूटी लेकर इलाके में घूमता रहा।

ये भी पढ़ें - पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण का आदेश जारी, इन पदों पर होनी है भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मानसून से पहले कुछ दिन रहेगा गर्मी का सितम, अगले चार दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान


घटनास्थल से पांच किमी दूर ढेर किया गया
आरोपी ने मासूम से जिस जगह दुष्कर्म किया था वहां से पांच किमी दूर ही उसे पुलिस ने ढेर कर दिया। पुलिस ने स्कूटी नंबर के जरिये आरोपी की पहचान की। स्कूटी दीपक के भाई विष्णु के नाम पर थी। डीसीपी आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, आरोपी को भनक लग गई थी कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ऐसे में वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। आरोपी के फोन में कई तरह की तस्वीरें भी मिली हैं। वह कई तस्वीरों में अघोरी के वेश में भी दिखा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें