फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : लेखा परीक्षा निदेशालय में तबादलों के लिए बनी शासन की कमेटी, गड़बड़ियों के बाद लिया गया फैसला

Wed, 25 May 2022 11:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सचिव, वित्त संजय कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सहायक लेखाधिकारी, लेखाकार, सहायक लेखाकार व ज्येष्ठ लेखा परीक्षक व लेखा परीक्षक संवर्ग के कार्मिक अभी भी काफी संख्या में अत्यधिक लंबे समय से एक ही कार्यालय व विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा, निदेशालय में पूर्व में तबादलों में आई गड़बड़ियों के बाद शासन ने बड़ा फैसला किया है। अब इस निदेशालय के समूह ‘ग’ के कार्मिकों के तबादले के लिए वित्त विभाग के विशेष सचिव प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।

विज्ञापन

सचिव, वित्त संजय कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सहायक लेखाधिकारी, लेखाकार, सहायक लेखाकार व ज्येष्ठ लेखा परीक्षक व लेखा परीक्षक संवर्ग के कार्मिक अभी भी काफी संख्या में अत्यधिक लंबे समय से एक ही कार्यालय व विभाग में कार्यरत हैं।

इसलिए स्थानांतरण संबंधी सभी प्रस्तावों पर कार्मिक विभाग की स्थानांतरण नीति एवं शासकीय निर्देशों के अंतर्गत परीक्षण एवं संस्तुति किए जाने के लिए गठित समिति में संशोधन किया गया है। इसमें विशेष सचिव, वित्त नील रतन कुमार व हरिश्चंद्र को सदस्य और निदेशक आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय को संयोजक सचिव के तौर पर शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें