फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस में दहशत की कहानी, लखनऊ की बेटी की जुबानी

Mon, 16 Nov 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के लामार्ट्स गर्ल्स की छात्रा रही समृद्धि शुक्ला इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन में ऑफिसर हैं। पेरिस में उन्होंने जो कुछ देखा अमर उजाला से साझा किया। समृद्घि के अनुसार, यकीं नहीं होता, जहां हम कुछ देर पहले शॉपिंग कर रहे थे, खाना खा रहे थे, वहीं पर आतंकी हमला हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर मैं मॉम डॉ. अनीता के साथ शॉपिंग के लिए निकली। 10वीं और 11वीं डिस्ट्रिक्ट के कई मॉल्स में हमने शॉपिंग की। मॉल डी ले हॉल्स में भी काफी देर तक शॉपिंग की। वहां से स्नैक्स खाने के लिए हम रेस्तरां जाने को निकले। पर मम्मी ने इंडियन खाने पर जोर दिया तो हम इंडियन रेस्तरां की ओर मुड़ लिए।

शाम को फुटबॉल मैच आना था, इसलिए घर निकलने की तैयारी करने लगे। मैच के दौरान ही आतंकी हमला हुआ। उस रेस्तरां में भी हमले की खबर आई जिसमें मैं स्नैक्स के लिए जाना चाह रही थी। थैंक्स गॉड, हम बच गए।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को घर आने के बाद से हम बाहर नहीं निकले हैं। एडमिनिस्ट्रेशन ने फिलहाल सभी को घर में ही रहने की हिदायत दी है, जिससे उन्हें सपोर्ट मिले। इमरजेंसी चल रही है। सड़कों पर और गलियों में हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। टीवी पर नजरें गड़ी हैं। कुछ भी अपडेट आता है तो पड़ासियों से शेयर करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह दोस्त ने फोन कर जगाया, तब जाकर हमले का पता चला..

समृद्घि के पिता डॉ. राहुल शुक्ला ने कहा बताया कि बिटिया समृद्धि पेरिस में इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन में ऑफिसर है। पत्नी डॉक्टर अनीता यहां आईटी कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। पत्नी 9 नवंबर से बिटिया के पास पेरिस में है। पेरिस में आतंकी हमला हो गया।

उसके बाद से घरवाले लगातार मुझे संपर्क कर रहे थे, लेकिन मेरा फोन तब बंद था। सुबह मेरे रिटा.आईएएस दोस्त योगेश कुमार ने फोन कर पेरिस में हुए हमलों और घरवालों का हालचाल लिया तब मुझे पता चला। फोन बंद था, कुछ पता नहीं चला। पेरिस में जहां हमले हुए वहां मेरी बेटी समृद्धि और पत्नी शाम को शॉपिंग कर रहे थे।

मैंने इंटरनेट पर उनसे संपर्क साधा। मेरे मेल इनबॉक्स पर बेटी ने अपनी कुछ तस्वीरों के साथ हमलों के थोड़ी ही देर बाद अपडेट कर रखा था कि ‘पापा वी आर सेफ....’। तड़के सुबह करीब 3:30 बजे के इस मेल मैसेज के बाद मेरी जान में जान आई। बातचीत हुई।

बिटिया ने बताया कि पेरिस के जिस मॉल से उन्होंने शापिंग की, जहां रेस्तरां में खाना खाया, वहां से लौटने के थोड़ी देर बाद ही आतंकी हमला हो गया। उसके बाद से  लगातार टीवी पर अटैक की अपडेट पर मेरी नजर है। (डॉ. राहुल शुक्ला, टाइगर स्पेशलिस्ट और प्रोफेसर प्राचीन इतिहास विभाग, लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें